फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   9 दिन से धान खरीद जारी, महज तीन दिन की खरीद का हो पाया 250 करोड़ का भुगतान

9 दिन से धान खरीद जारी, महज तीन दिन की खरीद का हो पाया 250 करोड़ का भुगतान

Wed, 10 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
9 दिन से धान खरीद जारी, महज तीन दिन की खरीद का हो पाया 250 करोड़ का भुगतान
नौ दिन से धान खरीद जारी, महज तीन दिन की खरीद के 250 करोड़ का हुआ भुगतान
विज्ञापन

- आढ़ती बोले, 72 घंटे के दावे के बावजूद एक पैसा तक नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। धान खरीद भले ही एक अक्तूबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन सरकार ने अभी तक पहले तीन दिन खरीदे धान का 250 करोड़ रुपये का भुगतान ही किया है। इससे अनाज मंडी में आढ़ती किसानों को भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। भुगतान समय पर न होने से किसानों और आढ़तियों में रोष है।
बता दें कि जिले की मंडियों में मंगलवार तक करीब पांच लाख मीट्रिक धान की खरीद हो चुकी है जबकि सोमवार तक 3,38,713 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। जिसका भुगतान करीब 625 करोड़ रुपये है। इसमें से अभी तक महज 250 करोड़ रुपये ही जारी हो सके हैं। जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी नरेंद्र सिंह सहरावत के अनुसार बीच में कई दिन छुट्टियों के चलते भुगतान में देरी हुई है, लेकिन अब कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी
विज्ञापन


कब होगा भुगतान, बताने वाला भी कोई नहीं : दौलत
अनाज मंडी के पूर्व प्रधान दौलत राम बंसल का कहना है कि मंडी में आज तक किसी आढ़ती तक एक पैसा भी भुगतान के तौर पर नहीं पहुंचा है। अब बुधवार को छुट्टी के चलते भी यह संभव नहीं है तो वहीं इससे अगले दिन भी भुगतान मिला तो किसानों तक पहुंचने में आगे भी कई दिन लग जाएंगे। धान खरीद के बाद कब तक भुगतान हो पाएगा, यह बताने वाला भी कोई अधिकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1,88,890 क्विंटल धान की हुई खरीद
मंगलवार को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में 1,88,890 क्विंटल धान की खरीद की गई, जिसमें एक लाख 48 हजार क्विंटल डीएफएससी व 40 हजार क्विंटल हैफेड ने खरीदा। वहीं मंडी में उठान की समस्या हड़ताल खुलने के तीसरे दिन भी दूर नहीं हो पाई और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed