{"_id":"5baa89f3867a557f23346908","slug":"61537903091-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद पर भारी पड़ी पार्षद, सेक्टर दो में कचरा डाल रहे डंपर लौटाए बैरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद पर भारी पड़ी पार्षद, सेक्टर दो में कचरा डाल रहे डंपर लौटाए बैरंग
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 26, 27
नगर परिषद पर भारी पड़ी पार्षद, सेक्टर दो में कचरा डाल रहे डंपर लौटाए बैरंग
- डाला गया कचरा भी तत्काल उठवाया तो पुलिस भी पहुंची
डंपिंग पॉइंट पर जाने का रास्ता हुआ बंद तो फिर गहराई शहर के कचरे की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव मुकीमपुरा में नगर परिषद की ओर से करीब 20 दिन पहले बनाए गए डंपिंग पॉइंट के बावजूद भी शहर में कचरे की समस्या फिर से गहरा गई। मंगलवार को डंपिंग पॉइंट को जाने वाली सड़क पर बारिश का पानी भरने के चलते सेक्टर 2 में ताऊ देवीलाल पार्क के समीप पड़ी खाली जगह पर यह कचरा गिराया जाने लगा तो वार्ड नौ की पार्षद सुदेश चौधरी ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभाल लिया।
पार्षद ने न केवल कचरा डालने आए नप के डंपरों को बैरंग लौटा दिया बल्कि जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। नगर परिषद ने कचरे से भरे डंपर वापस मंगवाए। साथ ही पहले डाला गया कचरा भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से तत्काल उठवाना पड़ा। पार्षद ने डंपर चालकों को भी कड़ी चेतावनी दी कि वह अपने वार्ड में गंदगी नहीं डालने देंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नप ने यहां कचरा डलवाया तो वह खुद ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर इसे नप चेयरमैन के घर के बाहर डलवाएंगी। उन्होंने आरोप लगाए कि पहले ही जहां उसके वार्ड की नप द्वारा सुध नहीं ली जा रही है और सड़कों से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए भी वार्ड वासी तरस रहे हैं वहीं अब शहर का कचरा यहां डालकर बीमारी को न्योता दिया जा रहा है। यह किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। बता दें कि मथाना डंपिंग पॉइंट विवाद के चलते करीब 20 दिन पहले नगर परिषद प्रशासन ने गांव मुकीमपुरा में डंपिंग पॉइंट एग्रीमेंट के साथ तय किया था। इतने दिन के बावजूद भी यहां पहुंचने के लिए मेन रोड से पॉइंट तक पक्का रास्ता नहीं बनाया गया। बारिश के चलते यह कच्चा रास्ता पानी से लबालब हो गया तो कीचड़ भी फैल गया, कि डंपर चालकों ने यहां से डंपर ले जाने से इंकार कर दिया। इस पर नप ने सेक्टर दो में खाली पड़ी जमीन पर कचरा डलवा दिया। मंगलवार को फिर डंपर यहां कचरा डालने पहुंचे तो पार्षद मौके पर पहुंचीं और यहां पर कचरा डालने से रोक दिया। इसके बाद कचरे से भरे सभी डंपर ब्रह्मसरोवर तट के पास खड़े कर दिए गए।
अब ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठाया जाएगा कचरा : ईओ
पानी भरने से डंपिंग पॉइंट का रास्ता बंद हो गया था। वहां से डंपर नहीं गुजर सकते। मौसम साफ होने तक सेक्टर दो में खाली जमीन पर कचरा डाला जाने लगा था। विरोध के बाद अब यह बंद कर दिया है। शहर का कचरा अब ट्रैक्टर-ट्रॉली से डंपिंग पॉइंट पर ही डाला जाएगा।
विज्ञापन
- बीएन भारती, ईओ, नगर परिषद