फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हुड्डा बोले अगर कोई मुझे जूता मारेगा तो मै हाथ तो नहीं जोडूंगा ना

हुड्डा बोले अगर कोई मुझे जूता मारेगा तो मै हाथ तो नहीं जोडूंगा ना

Thu, 13 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा बोले अगर कोई मुझे जूता मारेगा तो मै हाथ तो नहीं जोडूंगा ना
हुड्डा बोले - अगर कोई मुझे जूता मारेगा तो मैं हाथ तो नहीं जोड़ूंगा न
विज्ञापन

- दलाल का एक साल के लिए निष्कासन भाजपा और इनेलो की मिलीभगत : हुड्डा
- बिजली के कम दाम जुमला, सरकार बताए चार साले में कितनी बार रेट बढ़ाए : हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक दिन पहले विधानसभा में हुए घटनाक्रम पर कहा कि अगर कोई मुझे जूता मारेगा तो मैं हाथ तो नहीं जोड़ूंगा न...। उन्होंने कहा कि बड़ा सवाल यह है कि विधानसभा में जूता तानने की पहल किसने की थी।
उन्होंने कहा कि इनेलो की विफलता का नतीजा है कि नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला इस तरह की हरकत पर उतारू हो चुके हैं। वहीं हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में बिजली के दाम कम करके जो जुमला छोड़ा है, सबसे पहले सरकार यह बताए कि पिछले चार वर्ष में कितनी बार रेट बढ़ाए। उसकी हकीकत अगले महीनों में बिजली बिल आने के बाद खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि इन बिलों से आम आदमी को कोई लाभ नहीं होगा। इसकी सच्चाई जल्द सामने आने वाली है।
विज्ञापन

हुडा ने डीएवी संस्था के पूर्व सचिव विजय सभ्रवाल के निवास स्थान पर पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार में बिजली गुल और बिल फुल है, लेकिन उनकी सरकार आने पर बिजली फुल और दाम आधे होंगे। वहीं उन्होंने विधानसभा में मंगलवार को हुई घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा और इनेलो ने मिलीभगत से कांग्रेस के विधायक कर्ण सिंह दलाल को एक वर्ष के लिए निष्कासित किया है। हरियाणा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी विधायक को 1 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अभय चौटाला ने ही पहले कर्ण सिंह दलाल पर जूता ताना था। नेता प्रतिपक्ष द्वारा ऐसी हरकत करना मर्यादाओं को भूल कर कलंकित करने जैसी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इनेलो और भाजपा मिले हुए हैं। विपक्ष अपनी भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ने भी कायदे-कानूनों को ताक पर रखकर यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कर्ण सिंह दलाल ने जब स्पष्टीकरण देना चाहा तो स्पीकर ने इजाजत नहीं दी। स्पीकर अभय चौटाला को भी 1 वर्ष के लिए निष्कासित करते। कांग्रेस इस मामले को लेकर जनता के बीच जाएगी। हुडा ने कहा कि 10 सितंबर को कांग्रेस द्वारा कराया गया हरियाणा बंद इसलिए पूर्ण रूप से सफल नहीं हुआ, क्योंकि सभी नेता विधानसभा में थे और समय भी कम था।
हुड्डा ने बताया कि उनकी जनक्रांति यात्रा 17 सितंबर को शाहाबाद, 18 सितम्बर को लाडवा तथा 19 सितम्बर को थानेसर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाएगी। कांग्रेस में खेमेबंदी के सवाल पर हुडा ने कहा कि सभी कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हैं,कांग्रेस में कोई गुटबंदी नहीं है।

चट्ठा भी कह सकते हैं, मैं हूं सीएम का दावेदार
जब हुड्डा से पूछा गया कि कांग्रेस में कई नेता नेता सीएम के दावेदार बन कर रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि करनी चाहिए। सभी सीएम पद के दावेदार हो सकते हैं। बगल में बैठे पूर्व वित्त मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा का नाम लेकर हुड्डा बोले यह हमारे वरिष्ठ नेता हैं। इनमें क्या कमी है। यह भी अपने आपको सीएम पद का दावेदार कह सकते हैं। इस पर कोई रोक थोड़े है।

इनेलो का जेल भरो आंदोलन में हुई नकली गिरफ्तारी, नकली रिहाई
एक दिन पहले विधानसभा की घटना के बाद बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे हुड्डा का पहला निशाना इनेलो पर था। उन्होंने कहा कि जनता ने इनेलो को नेता प्रतिपक्ष बनाकर विधानसभा में भेजा है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने जो किया है,वह निंदनीय है। हुड्डा ने इनेलो के जेल भरो आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पार्टी नकली काम करती है। इसका बड़ा उदाहरण इनेलो का जेल भरो आंदोलन रहा। जिसमें खड़े-खड़े जेल और खड़े-खड़े बेल हुई। यह जेल भरो आंदोलन नहीं था, बल्कि नकली गिरफ्तारी थी और नकली ही रिहाई थी।


इस मौके पर यह रहे मौजूद
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रण सिंह मान, इंप्रूवमेेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, उपभोक्ता फोरम अंबाला के चेयरमैन दीनानाथ अरोड़ा, धर्मजीवी शिक्षण संस्था की संचालिका शशि सभ्रवाल, डॉ. सुरेश भोला, डॉ.दीपा भोला, परीक्षित मदान, बलदेव राज बजाज उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed