{"_id":"5b981696867a557f6c068366","slug":"61536693910-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र की हाकी टीम लगातार तीसरी बार बनी हरियाणा की चेंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र की हाकी टीम लगातार तीसरी बार बनी हरियाणा की चेंपियन
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की 14 आयु वर्ग वाली हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार हरियाणा स्कूली हॉकी चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में कुरुक्षेत्र साई के 5 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए भी हुआ। वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग की हॉकी टीम ने भी राज्यस्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। कुरुक्षेत्र टीम ने दूसरी टीमों पर 14 गोल करने का गौरव हासिल किया। द्रोणाचार्य स्टेडियम के हॉकी मैदान में मंगलवार को दोनों टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह, सोम गुरुकुल घराड़सी के निदेशक सुभाष चौहान, हॉकी कुरुक्षेत्र के प्रधान विकासदीप संधू, हॉकी के सीनियर कोच गुरविंद्र सिंह, रामकुमार चोपड़ा, कुलदीप सिंह वडैच, सोहन लाल, रणसिंह ने कुरुक्षेत्र की 14 वर्ष से कम आयु वर्ग व 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की टीम के कप्तान और टीम सदस्यों को सम्मानित किया। यशबीर सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की जीत के पीछे अच्छे गुरुओं का हाथ है। सोम गुरुकुल घराड़सी के निदेशक सुभाष चौहान ने शुभकामनाएं दी। कहा कि महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और दो प्रमुख खिलाड़ी नवजौत कौर, नवनीत कौर तथा पुरुष हॉकी टीम में ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ ने शानदार प्रदर्शन करके कुरुक्षेत्र का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। इन खिलाड़ियों से जिले के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह ने बताया कि 14 वर्ष आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र की हॉकी टीम ने हिसार में 4 से 6 सितंबर को हुई राज्यस्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में सोनीपत की टीम को 2-1 से परास्त कर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। इस टीम के कोच मैनेजर रण सिंह ओला रहे। उन्होंने कहा कि टीम के कप्तान नसीब ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कुरुक्षेत्र टीम से नसीब, दयाराम, अमन, रौनक मलिक, पार्थ का चयन राष्ट्रीय हॉकी टीम के लिए चयन हुआ। बताया कि 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में 7 से 9 सितंबर को केयू खेल प्रांगण में राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में सिरसा की टीम को 5-0 से पराजित किया। इस टीम के कोच मैनेजर सोहन लाल हाबड़ी थे। कुरुक्षेत्र की टीम के खिलाफ कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई और इस टीम ने दूसरी टीमों पर 14 गोल किए। इस टीम में अंकुश, आकाश, अर्जुन और अभिषेक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।