फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   प प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद दो बार फिसले ब्रह्मसरोवर में,चोटिल होने से बचे

प प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद दो बार फिसले ब्रह्मसरोवर में,चोटिल होने से बचे

Mon, 06 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
प प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद दो बार फिसले ब्रह्मसरोवर में,चोटिल होने से बचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भाईचारा कांवड़ यात्रा के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद धर्मनगरी पहुंचे तो ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाते समय फिसल गये। सरोवर में स्नान करते समय दो बार फिसले जयहिंद चोटिल होने से तो बच गये,लेकिन इसके बाद उन्होंने मीडिया के समक्ष थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, सांसद राजकुमार सैनी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर जमकर वार किये।
उन्होंने कहा कि एक बार सीएम, सांसद और विधायक सुधा ब्रह्मसरोवर के घाटों पर बगैर सहारा लिये सीढ़ियों से उतर कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये ब्रह्मसरोवर की व्यवस्था पर खर्च किये जा चुके हैं, लेकिन हालात काफी खराब है। इस यात्रा में उनके दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जयहिंद, प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बड, पंडित ओम नारायण, मदन लाल, अनुप संधू, लक्ष्य गर्ग, पूर्ण सिंह कंबोज, सरोज बाला, यशोदा देवी, विजय सिंह, ओम सिंह, प्रिंस पाल सिंह, बलबीर सिंह, हरबंस लाल, दिवान सिंह राणा, नसीब सिंह, बाबू राम मथाना आदि मुख्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।
विज्ञापन




करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल हैं थानेसर की सड़कें और पार्क : जयहिंद

प्रदेशाध्यक्ष जयहिंद ने कहा कि थानेसर में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च करने का दाबा सरकार और थानेसर के विधायक करते हैं, लेकिन ज्यादातर सड़कें और पार्कों की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाईचारे का किया प्रदेश में सत्यानाश
पूरे हरियाणा के भाईचारे के सत्यानाश कर रखा है । राजनीतिक शुद्धिकरण के लिए हम मुख्यमंत्री , मंत्री, विधायकों व सभी नेताओं को गंगा जल भेंट करेंगे, ताकि वो जनता के भलाई के काम कर सके । जयहिंद ने अशोक तंवर पर वार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी चमत्कारी पार्टी है , दिल्ली में भी इसी कांग्रेस को जीरो पर आम आदमी पार्टी ने ही समेटा था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed