फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुरुक्षेत्र जंक्शन पर छह माह में शुरू हो सकता है एस्केलेटर

कुरुक्षेत्र जंक्शन पर छह माह में शुरू हो सकता है एस्केलेटर

Sat, 17 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जंक्शन पर छह माह में शुरू हो सकता है एस्केलेटर
कुरुक्षेत्र जंक्शन पर छह माह में शुरू हो सकता है एस्केलेटर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
दिव्यांग, बुजुर्ग और सीढ़ियां चढ़ने में अक्षम रेल यात्रियों को कुरुक्षेत्र जंक्शन पर जल्द ही एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा मिलने के बाद इन्हें एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिये 45 सीढ़ियां चढ़ने और 45 सीढ़ियां उतरने से निजात मिल सकेगी। नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन का दौरा करते हुए अधिकारियों को छह माह में एस्केलेटर (स्वचलित सीढ़ियों) की सुविधा शुुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आठ करोड़ की लागत से बनने कुरुक्षेत्र जंक्शन के नए भवन के पहले चरण का कार्य गीता जयंती तक पूरा करने का दावा चौबे ने किया है। बता दें कि पांच फरवरी 2018 को अमर उजाला ने एस्केलेटर न होने से दिव्यांगों, बुजुर्गों और सीढ़ियां चढ़ने में अक्षम रेल यात्रियों की समस्या का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जीएम को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान इस समस्या से अवगत कराया गया। इस पर जीएम ने कुरुक्षेत्र जंक्शन पर एस्केलेटर लगाने में हो रही देरी और पूरी योजना की जानकारी ली। बता दें कि दिसंबर 2016 में रेल मंत्री सुरेश प्रभु स्वचलित सीढ़ियां लगाने की घोषणा कर चुके हैं। जीएम के एस्टीमेट मांगने पर अधिकारियों ने एक एस्केलेटर की कीमत 60 लाख बताई। चार प्लेटफार्म के लिए दो ओवरब्रिज पर दो सेट लगाने पर करीब डेढ़ लाख रुपये का बजट बताया। अधिकारियों से चर्चा के बाद जीएम ने एस्केलेटर लगाने में हो रहे विलंब पर संज्ञान लिया।
मॉडर्न स्टेशन के पहले चरण में मिलेंगी यह सुविधाएं
कुरुक्षेत्र स्टेशन को मॉडर्न बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आठ करोड़ की लागत से बनने वाली नई बिल्डिंग की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र जंक्शन के नए भवन के पहले चरण का कार्य आगामी गीता जयंती तक पूरा होगा। इसमें स्टेशन प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों के कार्यालय, टिकट बुकिंग काउंटर, इंक्वायरी, कैफेटेरिया आदि की व्यवस्था होगी। दूसरे फेज के निर्माण के दौरान नई बिल्डिंग में लिफ्ट लगेगी। जीएम के साथ दौरा करने वालों में डीआरएम आराएन सिंह, सीपीटीएम, सीसीएम, चीफ इंजीनियर, आरपीएफ से एएसआई नरेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाई यात्रियों की आवाज : स्टेशन प्रबंधक
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के प्रबंधक एसएन गुप्ता ने बताया कि आस्था एवं शिक्षा का केंद्र होने के चलते धर्मनगरी के कुरुक्षेत्र जंक्शन पर एस्केलेटर की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने यहां के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में डिमांड भी भेजी हुई थी। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने यह समस्या प्रकाशित कर बुजुर्गों के साथ विद्यार्थियों और यहां आने वाले अन्य यात्रियों की आवाज उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed