फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गीता संदेश भारत यात्रा रवाना,प्रत्येक राज्य में पहुंचेगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का संदेश

गीता संदेश भारत यात्रा रवाना,प्रत्येक राज्य में पहुंचेगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का संदेश

Fri, 10 Nov 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
गीता संदेश भारत यात्रा रवाना,प्रत्येक राज्य में पहुंचेगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का संदेश
निफा की ओ से चार दल करेंगे प्रचार-प्रसार, प्रत्येक दल में होंगे 20 से ज्यादा कलाकार
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र।
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिये गीता संदेश भारत यात्रा को ब्रह्म सरोवर तट पर स्थित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय से रवाना किया गया। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय से गीता संदेश भारत यात्रा को विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, अतिरिक्त उपायुक्त धर्मबीर सिंह, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा चावरियां, नगराधीश कवंर सिंह, निफा के अध्यक्ष प्रीतपाल पन्नु, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, डॉ. केसी रंगा, डॉ. सूची समिता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के लिए निफा ने 20 कलाकारों के 4 दल बनाए हैं तथा हर दल लगभग 9 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में भागवद् गीता पर आधारित कोरियोग्राफी की प्रस्तुति करेगा। सभी जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा दी गई डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी और संगोष्ठी तथा चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश की कला और संस्कृति और प्रगति की जानकारी पूरे प्रदेश में पहुंचाई जाएगी। 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में किसी कालेज या अन्य सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए निफा अपनी शाखाओं और संपर्कों के माध्यम से प्रबंध करेगी। इस संबंध में हरियाणा सरकार की ओर से निफा को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का संदेश भर में पहुंचाने का अधिकारिक पत्र सौंपा हैं।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना के तहत निफा के कलाकार देश के 29 राज्यों में पहुंचेंगे और अपने कार्यक्रमों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का निमंत्रण देंगे। उन्होंने बताया कि यह टीम 10 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगी और रात्रि हरिद्वार में ठहराव करेगी, 11 नवंबर को हरिद्वार से लखनऊ, 12 नवंबर को लखनऊ में कार्यक्रमों का आयोजन होगा, 13 नवंबर को पटना, 14 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची और इसके पश्चात निफा के कलाकार कोलकाता में 15 नवंबर को कार्यक्रम देने के उपरांत उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर की तरफ प्रस्थान करेंगे, 16 नवंबर को भूवनेश्वर के पश्चात छतीसगढ़ की राजधानी रासपुर में कार्यक्रम देंगे। इसके पश्चात कलाकार सागर, मध्यप्रदेश से होते हुए 19 नवंबर को दिल्ली में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि गीता संदेश यात्रा की दूसरी टीम 10 नवम्बर को चंड़ीगढ़ से सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान 11 नवंबर को शिमला से होकर 12 नवंबर को जम्मू पहुंचेंगी, जम्मू से मोहाली होकर 13 नवंबर को जयपुर, 14 नवंबर को उदयपुर से होते हुए 15 नवंबर को गांधीनगर, गुजरात से होते हुए दमन व द्वीप में कार्यक्रमों का आगाज होगा, 16 नवंबर को दादरा नगर हवेली, 17 नवंबर को इंदौर, 18 नवंबर को भोपाल से कार्यक्रमों की प्रस्तुती के बाद कलाकार हरियाणा में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गीता संदेश यात्रा की तीसरी टीम 10 नवंबर को हैदराबाद से प्रस्थान कर 11 नवंबर को विजयवाड़ा, 12 नवंबर को पांडूचेरी, 13 नवंबर को चेन्नई, 14 नवम्बर को तिरुवंतपुरम, 15 नवंबर को मदुरैई, 16 नवंबर को बैंगलुरु, 17 नवम्बर को गोआ की राजधानी पणजी में कार्यक्रम देती हुई पुणे के लिए रवाना होगी, 18 नवंबर को मुम्बई में कार्यक्रम होगा। इस टीम के संयोजक भरत जेठवानी होंगे। उन्होंने बताया कि चौथी टीम 9 नवंबर को असम के नौगांव से प्रस्थान कर चुकी हैं। यह टीम 10 नवंबर को सिलीगुड़ी से गंगटोक, 12 नवंबर को मेघालय की राजधानी शिलांग, 13 नवंबर को अगरतला-त्रिपुरा, 14 नवंबर को अगरतला से सिलचर, 15 नवंबर को आइजाल, 16 नवंबर को इंफाल, 17 नवंबर को कोहिमा, 19 नवंबर को इटानगर, 20 नंवबर को नौगांव से गुवाहाटी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed