{"_id":"59de6aaf4f1c1bc9678b54fb","slug":"61507748527-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
48 कोस की परिक्रमा को तैयार करना सरकार ऐतिहासिक निर्णय : सुधा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार ने कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थो की परिक्रमा को तैयार करने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया हैं। इस योजना से गांव का विकास होगा। साथ ही पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी। पर्यटकों के आने से कुरुक्षेत्र के सभी तीर्थों की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर होगी। इस परियोजना को तैयार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं 13 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में तीर्थों की परिक्रमा करने पहुंच रहे हैं। विधायक सुभाष सुधा ने बुधवार को सुबह छह बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक कुरुक्षेत्र तीर्थों की परिक्रमा में आने वाले सभी तीर्थों में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, आरएसएस के विभाग कार्यवाहा डा. प्रीतम सिंह, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सौरव चौधरी, मदन मोहन छाबड़ा, उपेन्द्र सिंघल ने सबसे पहले सरस्वती नदी के किनारे स्थित रणतुक यक्ष तीर्थ स्थल का अवलोकन किया। इस ऐतिहासिक मंदिर में भगवान शिव की पूजा की और चीटा मंदिर के नाम से सुप्रसिद्ध तीर्थ में पर्यटन की दृष्टि से होने वाले विकास के बारे में जानकारी हासिल की। इस रणतुक यक्ष के साथ ही वृद्ध कन्या तीर्थ और सरस्वती मंदिर तीर्थ को आपस में जोडक़र एक परिक्रमा बनाने की योजना पर भी मंथन किया। इस तीर्थ का अवलोकन करने के बाद विधायक ने अमीन में अभिमन्यु से संबंधित तीर्थ, दयालपुर में बाणगंगा, किरमच में कुलतरण, कमौदा में कामयाक, सारसा में सहालीहोत्रा, भौर सैंयदा में भूर्षिर्वा, ज्योतिसर में ज्योतिसर तीर्थ, नरकतारी में भीष्मा कुंड आदि तीर्थों का निरीक्षण किया। इस मौके पर सरपंच अमीन पूर्नवसू, रामलाल अरोड़ा, राजीव, राजेन्द्र, सरपंच दयालपुर राजेश, ब्लाक समिति सदस्य पाली, हरमन, सुदंर, किरमच सरपंच ओमप्रकाश, देवीचंद, सरपंच नरकरतारी सतबीर, सरपंच ज्योतिसर राजेश गुर्जर, कमौदा से राजकुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
धर्मशाला के लिए दिए 10 लाख रुपए
विधायक सुभाष सुधा बुधवार को जब दयालपुर में बाणगंगा तीर्थ में चल रही तैयारियों का जायजा ले रहे थे, तो गांव के लोगों ने तीर्थस्थल पर निर्माणाधीन धर्मशाला को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता करने की मांग रखी। इस पर उन्होंने 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
48 कोस के तीर्थों की विशेष बस से परिक्रमा करेंगे पर्यटक
पिहोवा विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 13 अक्तूबर को दो बसों को झंडी देकर करेंगे रवाना। बस चलाने को लेकर परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार से बातचीत हो चुकी है। वे बुधवार को सारसा व भौर सैंयदा में तीर्थो का अवलोकन करने के बाद बातचीत कर रहे थे।