फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   6.10 lakh cheated on the pretext of giving insurance for a deceased person

Kurukshetra News: मृत व्यक्ति का बीमा देने का झांसा देकर 6.10 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
6.10 lakh cheated on the pretext of giving insurance for a deceased person
कुरुक्षेत्र। मृत व्यक्ति का बीमा देने का झांसा देकर जालसाज ने उसके बेटे से छह लाख 10 हजार 500 रुपये ठग लिए। साइबर थाना में पूर्ण सिंह निवासी पिपली ने शिकायत दर्ज कराई कि वह पिपली पैराकीट में कार्यरत है। उसके पास फोन आया था कि उसके पिता ने बीमा कराया हुआ है। उनकी मृत्यु एचटीसी रोहतक में 20 अप्रैल 1987 को हो गई थी। उसे बीमा की कोई जानकारी नहीं थी। उसे कहा गया कि वे ग्रुप इंश्योरेंस इंडिया से बोल रहे हैं और बीमा की राशि के लिए 50 हजार रुपये भेज दें। उसके बाद वे लोग हर रोज फोन करने लगे। कभी 80 हजार रुपये तो कभी 35 हजार रुपये मांगने लगे। शिकायतकर्ता अपनी सैलरी खाते से राशि भेजता रहा। इस तरह आरोपियों ने उससे छह लाख 10 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उनकी रसीदें उसके पास है। आरोपियों ने उससे आधार कार्ड, बैंक की काॅपी, मृत्यु प्रमाणपत्र, पिन कार्ड व कागजात हस्ताक्षर करके दिए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed