फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   60 students of Gurukul passed in NDA exam, Kurukshetra

एनडीए परीक्षा में गुरुकुल के 60 छात्र उत्तीर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
60 students of Gurukul passed in NDA exam, Kurukshetra
एनडीए की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ मौजूद शिक्षक। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एनडीए परीक्षा में गुरुकुल के 60 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे गुरुकुल में खुशी की लहर दौड़ गई। गुजरात के राज्यपाल देवव्रत ने भी इन छात्रों को बधाई दी है। गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग ने इसे छात्रों व स्टाफ की मेहनत का परिणाम बताया है।
निदेशक कर्नल अरुण दत्ता ने बताया कि यूपीएससी की ओर से चार सितंबर को एनडीएके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लाखों छात्रों ने भाग लिया। सोमवार को यूपीएससी की ओर से लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें गुरुकुल के 60 छात्रों ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

इनमें 36 छात्र इस सत्र से हैं और 24 छात्र विगत सत्र वाले हैं। अब ये सभी छात्र एसएसबी पर फोकस करेंगे, जिसमें सफल होने के बाद ये सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में गुरुकुल में 10 दिवसीय एसएसबी ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों को विशेषज्ञों ने एसएसबी में सफल होने के लिए पूरी गाइडेंस दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने पिछले कुछ वर्षों में एनडीए और आईआईटी में 50 से अधिक छात्रों को भेजकर अभिभावकों के इस भरोसे को और मजबूत किया है। प्राचार्य सूबे प्रताप ने कहा कि निश्चित तौर पर गुरुकुल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed