{"_id":"6b0b39738a6fffa75c061964","slug":"60-farmers-from-babain-learned-modern-dairy-techniques-at-ndri-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164698-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाबैन के 60 किसानों ने एनडीआरआई में सीखी आधुनिक डेयरी तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाबैन के 60 किसानों ने एनडीआरआई में सीखी आधुनिक डेयरी तकनीक
विज्ञापन
बाबैन। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल का भ्रमण करने पहुंचे किसानों का जत्था। स्वयं
बाबैन। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से बाबैन खंड के 60 किसानों को राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई), करनाल का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरान किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों, पशुपालन और कृषि से जुड़ी नई विधियों की जानकारी दी गई। संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों को दूध उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीकों, पशुओं की उचित देखभाल, संतुलित आहार और उन्हें स्वस्थ रखने के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया।
भ्रमण के दौरान किसानों को बताया गया कि पशुओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार देने, उनकी नियमित देखभाल करने और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन अपनाने से दूध उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। इसके साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और खेती के साथ डेयरी व्यवसाय को लाभकारी बनाने के तरीकों से भी अवगत कराया गया।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से खंड तकनीकी प्रबंधक अविनाश सैनी और एटीएम जितेंद्र सिंह ने भ्रमण में विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने किसानों का वैज्ञानिकों से संवाद करवाया और संस्थान में संचालित योजनाओं व नई तकनीकों की जानकारी दिलाई। किसानों ने इस भ्रमण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें खेती के साथ डेयरी व्यवसाय को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाने के नए तरीके सीखने को मिले। इस मौके पर किसान अजय कुमार, राजेश कुमार, रविन्द्र कुमार, रामेश्वर और आत्मा राम सहित अनेक किसान मौजूद रहे।