फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   60 accused caught with illegal weapons this year

Kurukshetra News: इस साल अवैध हथियार के साथ 60 आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
60 accused caught with illegal weapons this year
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की अवैध हथियार रखने वालों पर पैनी नजर है। समय-समय पर पुलिस विशेष अभियान चलाकर इस तरह के आरोपियों पर कार्रवाई भी करती है। इसके अलावा अपने शौक के लिए सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ प्रदर्शन करने वालों पर भी पुलिस की नजर है। साढ़े 11 माह में पुलिस शस्त्र अधिनियम के तहत 60 आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

इस वर्ष के साढ़े 11 महीनों में पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत 32 मुकदमे दर्ज किए हैं। इसमें पुलिस ने 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 19 देसी कट्टे, 14 देसी पिस्टल, दो देसी रिवाल्वर व 154 कारतूस बरामद किए। इनमें हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि अवैध असलहा रखना कानूनन अपराध है साथ ही रुतबा दिखाने के लिए लाइसेंसशुदा हथियारों के साथ सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स पर फोटो टैग करना भी गलत है। हथियार भले ही लाइसेंसी है लेकिन उसका सार्वजनिक प्रदर्शन पूरी तरह से गैरकानूनी है। यह असलहा लाइसेंस जारी करने के लिए तय शर्तों के उल्लंघन एवं असलहे के दुरुपयोग की परिधि में आता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed