फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   56 students of UIET Institute got employment

Kurukshetra News: यूआईईटी संस्थान के 56 छात्रों को मिला रोजगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
56 students of UIET Institute got employment
कुरुक्षेत्र। चयनित विद्या​र्थियों के साथ संस्थान निदेशक व अन्य सदस्य। संवाद - फोटो : सीएसजेएमयू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 56 विद्यार्थी वेतन युक्त ओजेटी के लिए चुने गए हैं, जिसको लेकर संस्थान परिसर में खुशी का माहौल है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
यूआईईटी के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि संस्थान का प्लेसमेंट सेल छात्रों के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने में सतत प्रयासरत है। प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आठ अप्रैल को पैडजेट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव कराई गई, जिसमें 317 इंजीनियरिंग छात्रों ने पंजीकरण किया। इनमें से 56 प्रतिभाशाली छात्रों को कंपनी द्वारा अप्रेंटिस एक्ट (एनएटीएस स्कीम) के तहत वेतन युक्त ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) के लिए चुना गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि छात्रों के कौशल विकास और उद्योग-शैक्षणिक समन्वय के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। छात्रों की सफलता ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों की नौकरी और उद्यमिता में बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास पर जोर दिया गया है, जिसके फलस्वरूप निरंतर हमारे विद्यार्थी प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों सीनियर एचआर अनमोल, वेलफेयर ऑफिसर अंकुर सैनी तकनीकी विशेषज्ञ राहुल और भूपेंद्र ने छात्रों के साथ संवाद किया तथा कंपनी की कार्यप्रणाली और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. संजीव आहूजा, डॉ. निखिल मारिवाला, स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. राजेश अग्निहोत्री सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed