फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   56 new cases found corona

कोरोना के 56 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
56 new cases found corona
18 गृहणियों और 12 छात्र-छात्राओं सहित 56 नए मरीज मंगलवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9780 तक पहुंच चुका है। गनीमत है कि इनमें से 9175 मरीज कोरोना को मात देकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। मंगलवार को भी 41 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 लाख 39 हजार 923 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 2 लाख 28 हजार 911 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने अब तक कुरुक्षेत्र में 137 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में 468 एक्टिव केस हैं। उन्होंने कहा कि जिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घर में आइसोलेट किया जाता है, उनके लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों की घर में आइसोलेट मरीज को पालना करनी जरूरी है। रोगी को यह भी वादा करना होगा कि वह घर में आइसोलेट रहते समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेगा। इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर स्वास्थ्य प्राधिकरण व स्थानीय प्रशासन उसपर राज्य आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय महामारी रोग अधिनियम के अनुसार कार्रवाई करेगा। कहा कि लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि कोरोना पॉजिटिव मरीज घर में आइसोलेट न रहकर बाहर घूमते रहते है। कोरोना संक्रमित मरीज को घर में 10 जमा 7 दिन तक आइसोलेट होगा, पहले 10 दिनों में स्थानीय स्वास्थ्य टीम द्वारा निगरानी और अगले 7 दिनों के लिए मरीज को स्वयं अपनी निगरानी करनी होगी। स्थानीय स्वास्थ्य टीम 10 दिनों में कम से कम दो बार उस घर का दौरा करेगी। स्थानीय स्वास्थ्य टीम होम आइसोलेशन किट प्रदान करेगी, जिसमें दवाइयां, होम आइसोलेशन की मेडिकल जानकारी, बुकलेट फॉर्म, इन विटल्स मॉनिटरिंग चार्ट, फेस मास्क आदि शामिल होंगे। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें और बिना कार्य के घर से बाहर न निकले, घरों में आइसोलेट मरीज भी कोविड-19 के नियमों की पालना करें, कोविड वैक्सीनेशन के लिए स्वेच्छा से आगे आए, ताकि इस महामारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed