{"_id":"696d43a77938fdf44f00ba7d","slug":"55-year-old-woman-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-148783-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मोटरसाइकिल की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मोटरसाइकिल की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पोस्टमार्टम के दौरान शव लेने के लिए मोर्चरी के बाहर खड़े परिजन। संवाद
कुरुक्षेत्र। किरमिच रोड पर सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान वीसी कॉलेज कॉलोनी निवासी कमलेश के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिवार के अनुसार कमलेश अपनी बहू सोनिया के साथ दवा लेने गई थीं। दवा लेकर पैदल घर लौटते समय दोनों महिलाएं किरमिच रोड पर एनआईटी की दीवार के सामने पुलिया के निकट ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान ब्रह्मसरोवर की ओर से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने कमलेश को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर की तेज गति से कमलेश सड़क पर जा गिरीं। उनके सिर, नाक और मुंह से खून बहने लगा। मोटरसाइकिल पर सवार युवक, उसके पीछे बैठी महिला और एक बच्चा भी सड़क पर गिर गए। मोटरसाइकिल चालक मौके से भाग गया। बहू सोनिया ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने तक कमलेश बेहोश थीं। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना केयूके पुलिस ने सोनिया के बयान पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।