फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   5,418 out of 8,274 complaints resolved at the grievance redressal camp.

Kurukshetra News: समाधान शिविर में 8274 शिकायतों में से 5418 शिकायतों का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
5,418 out of 8,274 complaints resolved at the grievance redressal camp.
कुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर में अ​धिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त विश्राम मीणा। विज्ञ​प्ति - फोटो : रामेश्वर दास
कुरुक्षेत्र। अब तक समाधान शिविर में 8274 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 5418 शिकायतों का समाधान कर दिया गया। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की पोर्टल पर विस्तृत जानकारी अपडेट करना जरूरी है। अधिकारियों की टिप्पणी स्पष्ट न होने के कारण शिकायतों की लंबित में संख्या ज्यादा है। इनको कम करने के लिए जांच रिपोर्ट भरकर विस्तृत जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें। यह बातें उपायुक्त विश्राम मीणा ने नए लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीजीआरएएमएस और जनसंवाद की समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

इससे पहले खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जे गणेशन ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि सीएम विंडो से संबंधित अब तक 12217 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 11983 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, जबकि 92 शिकायतें ओवर ड्यू हैं और 155 शिकायत इन एक्शन हैं। जन संवाद में 526 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें 129 इन एक्शन हैं और 92 शिकायतें ओवर ड्यू हैं। अधिकारियों को कहा कि जल्द सोशल मीडिया ग्रीवेंस से संबंधित 70 समस्याओं का समाधान कर एटीआर को पोर्टल पर अपलोड करें। सीपीजीआरएएमएस से संबंधित 26 शिकायतें लंबित हैं, जिसका समाधान भी समय रहते करें। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं, उनको जांच रिपोर्ट के साथ तुरंत प्रभाव से रिजेक्ट कर डाटा अपडेट करें।
विज्ञापन

सोमवार, वीरवार को सभी उपमंडल और जिला स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं जुड़कर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों की शिकायतों को सुनते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से समीक्षा भी की जाती है। इसलिए समाधान शिविर की शिकायतों को गंभीरता से लें। वीसी के माध्यम से संबंधित एसडीएम ने समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया तथा अपने क्षेत्र से संबंधित शिकायतों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर शाहाबाद के एसडीएम शंभू राठी, नगराधीश आशीष कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed