फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   54 colonies of the district became legal in seven months, people are facing problems due to lack of registry

Kurukshetra News: सात माह में जिले की 54 कॉलोनियां वैध हुई, रजिस्ट्री न होने से लोग झेल रहे परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
54 colonies of the district became legal in seven months, people are facing problems due to lack of registry
कुरुक्षेत्र। कॉलोनी नियमित हुई तो मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ेंगी, जिसके साथ हालात भी बदलेंगे। प्लॉट से लेकर अन्य प्रॉपर्टी के रेट भी बढ़ेंगे। ये उम्मीदें जिले की 54 कॉलोनियों के हजारों लोगों में उस समय जगी जब प्रदेश सरकार ने इन्हें नियमित किए जाने का एलान किया लेकिन सात माह से अलग-अलग समय पर नियमित की जाती रही इन कॉलोनियों में रहने वाले इन लोगों की उम्मीदें पूरी होना तो दूर आज तक यहां रजिस्ट्री भी शुरू नहीं की जा सकी है जबकि लोग पटवारी से लेकर नगर योजनाकार व तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। यहां तक कि मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंच चुका है, इसके बावजूद इन कॉलोनियों में रजिस्ट्री कब शुरू होंगी, यह जवाब भी किसी अधिकारी के पास नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में इन कॉलोनियों के लोगों के चेहरे से कॉलोनी नियमित होने की खुशी गायब होने लगी है। बता दें कि नप सीमा से बाहर एवं डीटीपी के अधीन आने वाली 14 कॉलोनियों को नियमित किए जाने को लेकर 22 अगस्त को अधिसूचना जारी हो चुकी है जबकि 22 सितंबर को 11 कॉलोनियों की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद 21 नवंबर को 29 कॉलोनियों को लेकर अधिसूचना जारी की गई। इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी।
विज्ञापन



थानेसर, कुरुक्षेत्र की नियमित अधिसूचित कॉलोनियां
सरस्वती कॉलोनी बाहरी, दयालपुर कॉलोनी पार्ट-तीन, पूजा कॉलोनी भिवानीखेड़ा, हिरदाराम कॉलोनी उमरी, न्यू मिर्जापुर कॉलोनी व एक्सटेंशन, हरियापुर कॉलोनी, तुलसी विहार कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, सहारा स्कूल कॉलोनी, भिवानीखेड़ा कॉलोनी पार्ट- एक, भिवानीखेड़ा कॉलोनी पार्ट- दो, भिवानी खेड़ा कॉलोनी पार्ट- तीन, खेडी़ रामनगर कॉलोनी, माया कॉलोनी उमरी, महात्मा ज्योतिबा फूले कॉलोनी, साईं कॉलोनी, रामा राइस कॉलोनी, बाण गंगा कॉलोनी, नरकातारी कॉलोनी, दीदारनगर एक्सटेंशन-एक, कॉलोनी नजदीक आमीन आबादी, कर्ण कॉलोनी, पलवल कॉलोनी पार्ट-एक, गुरु ब्रह्मानंद कॉलोनी ढांड रोड, सरस्वती कॉलोनी पार्ट-दो, बिश्नगढ़ कॉलोनी, रविदास कॉलोनी बजीदपुर, माता बाला सुंदरी कॉलोनी झांसा रोड, सरस्वती कॉलोनी-पार्ट दो, मोनू विहार कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी पार्ट-एक, पलवल कॉलोनी पार्ट-दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहोवा : गुरुनानक कॉलोनी, संधू कॉलोनी व एक्सटेंशन-एक, उसमानपुर कॉलोनी एक्सटेंशन, एक्सटेंशन सरस्वती खेड़ा, कांता फार्म, मोरथली चौक, अरुणाय कॉलोनी, महादेव कॉलोनी, नंद कॉलोनी एक्सटेंशन-16, जवाहरपुर कॉलोनी, भट्ट माजरा कॉलोनी, बाजीगर कॉलोनी एक्सटेंशन व सरस्वती कॉलोनी।




इस्माईलाबाद : दा होली कोटेज कॉलोनी, सरस्वती एक्सटेंशन कॉलोनी-07, सरस्वती कॉलोनी-04।


शाहाबाद : माया कॉलोनी, चीमा व गुरदेव कॉलोनी, अरूप नगर कॉलोनी, सरस्वती स्कूल कॉलोनी, दयाल नगर कॉलोनी के अलावा लाडवा की दा कॉलोनी ताज पैलेस हिनौरी रोड।



24 और कॉलोनियां होगी नियमित
डीटीपी विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को 24 और कॉलोनियों की सूची नियमित किए जाने के लिए भेजी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इनकी भी घोषणा होगी।



अधिकारी नहीं दिखा रहे गंभीरता : डॉ. रोहताश
तहसील कार्यालय पर पहुंचे डॉ. रोहताश कुमार, संजय, राजपाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि कॉलोनी नियमित हुए कई माह हो चुके हैं, लेकिन रजिस्ट्री आज तक नहीं हो पा रही। इसके पीछे क्या कारण है, यह भी बताने वाला कोई नहीं है। अधिकारी लोगों की समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे।



अब संबंधित विभाग की जिम्मेदारी : डीटीपी
डीटीपी अशोक गर्ग का कहना है कि उनकी ओर से कॉलोनियों को नियमित कराए जाने की प्रक्रिया पूरी करवाई जा चुकी है। अब रजिस्ट्री को लेकर जिम्मेदारी दूसरे संबंधित विभागों की है। 24 और कॉलोनियों को अगले दो से चार दिनों के दौरान ही नियमित कर दिए जाने की उम्मीद है। रजिस्ट्री की समस्या को लेकर लोग उनके पास भी लगातार पहुंच रहे हैं।





संबंधित अधिकारियों से ली जाएगी पूरी जानकारी : डीसी
जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा का कहना है कि इन कॉलोनियों की संपत्तियों की रजिस्ट्री क्यों नहीं हो पा रही, यह अभी उनके संज्ञान में नहीं है। संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी लेकर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed