{"_id":"69961fa27cfb7fc4450650d7","slug":"539-crore-to-be-developed-in-23-villages-of-ladwa-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-150349-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाडवा के 23 गांवों में 5.39 करोड़ से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाडवा के 23 गांवों में 5.39 करोड़ से होगा विकास
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हलके के 23 गांवों में विकास कार्य गति पकड़ेंगे। इन गांवों में 29 विकास कार्यों पर पांच करोड़ 39 लाख 31 हजार रुपये का बजट खर्च होगा। बजट से खेतों की ओर जाने वाले रास्ते को ईंटों के साथ पक्का किया जाएगा। विकास कार्य प्रदेश सरकार की हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत किया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत लाडवा विधानसभा के 14.257 किलोमीटर रास्तों को पक्का करने की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य खेतों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को पक्का करना है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को भी बढ़ावा देगी। गांव खेड़ी दाबदलान रोड से राजकुमार सैनी के खेत तक, छपरा गांव में मुख्य सड़क से गुरपाल के खेत तक, गजलाना गांव में बलदेव सिंह के फार्म से हरविंदर सिंह के फार्म तक आईएलपीबी मार्ग का निर्माण किए जाने की मंजूरी दी है।
इसी तरह मुख्यमंत्री ने बडौंदा गांव में ओम प्रकाश के फार्म से सुरेश शर्मा के फार्म तक, बडौंदी गांव में जागीर सिंह के फार्म से नायब सिंह के फार्म तक और बरोट गांव में गुरदयाल फार्महाउस से गोबिंदगढ़ कॉलोनी तक आईएलपीबी मार्ग का निर्माण किए जाने की स्वीकृति दी है। गांव बपदी में भूत माजरा रोड वाला शमशान घाट से बलबीर फार्म तक, गोबिंदगढ़ गांव में फिरनी से शमशान घाट तक, गिरधारपुर गांव में मेन रोड से गुरमेल सिंह के ट्यूबवेल तक और कृपाल सिंह के ट्यूबवेल तक आईएलपीबी मार्ग का निर्माण किए जाने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
गुढ़ी गांव में रोशन के फार्म से राजीव के फार्म तक, दबखेड़ा गांव में रतन सिंह के खेत से करनैल सिंह के खेत तक, गिरधारपुर रोड से सुरजीत सिंह के ट्यूबवेल तक और गिरधारपुर रोड से बलदेव सिंह के ट्यूबवेल तक आईएलपीबी मार्ग का निर्माण किए जाने की मंजूरी दी है।
ध्यांगला में अंतराम सैनी के खेत से दर्शन लाल के ट्यूबवेल तक, जोगी माजरा गांव में संतोष कुमार के ट्यूबवेल से राजेश कुमार के खेत तक, सुल्तानपुर गांव में बहलोलपुर सुल्तानपुर रोड से सुमेर चंद के खेत तक आईएलपीबी मार्ग का निर्माण किए जाने की मंजूरी दी है। बूढा में सोहन मास्टर के घर से पंडित रवि दत्त के घर तक, ब्रह्ण गांव में मुख्य रोड से भजन सिंह के डेरा तक और अवतार सिंह के घर से एमजीजीबीवाई कॉलोनी तक के रास्ते का निर्माण किए जाने की स्वीकृति दी है।