{"_id":"60847b248ebc3eb92e77eba7","slug":"52-year-old-woman-killed-275-infected-including-two-doctors-found-kurukshetra-kurukshetra-news-knl68187892","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 वर्षीय महिला की मौत, दो डाक्टरों समेत 275 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 वर्षीय महिला की मौत, दो डाक्टरों समेत 275 संक्रमित मिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले की 52 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला ने शनिवार को चंडीगढ़ 32 अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं जिले के अलग-अलग जगह से दो चिकित्सक, एक एलटी सहित 275 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दो शिक्षक, 13 किसान और 39 विद्यार्थी भी शामिल हैं। कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 170 तक पहुंच गया है। वहीं 21 अप्रैल को अग्रवाल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की हुई मौत की स्वास्थ्य विभाग ने आज पुष्टि की है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 15 हजार 269 तक पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 12 हजार 941 मरीज कोरोना को मात देकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। इसके अलावा जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा 2158 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 64 मरीजों की नाजुक हालत को देखते हुए एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया है, जबकि गंभीर हालत के चलते 508 मरीजों को अन्य निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है। सामान्य स्थिति के चलते 1586 मरीजों को उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि शनिवार को कुरुक्षेत्र से 186 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 275 नए केस सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक लिए गए 2 लाख 86 हजार 516 में से 2 लाख 67 हजार 442 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव कुरुक्षेत्र के रामनगर निवासी 52 वर्षीय महिला और गांव बारना निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
कालाबाजारी रोकने के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित
सरकार ने सीएमओ के नेतृत्व में कोरोना संबंधित दवा और इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। टीम के सदस्यों के देखरेख में अस्पतालों में दवाओं का वितरण होगा। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोरोना से संबंधित दवाई और इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए सीएमओ व दो चिकित्सकों सहित 3 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी के सदस्य दवाओं की वितरण प्रणाली पर नियंत्रण रखेंगे। जो भी दवा विक्रेता कालाबाजारी करेगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विधायक ने दवाइयों की कालाबाजारी को रोकने के लिए उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ व सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संबंधित दवाइयों और इंजेक्शन की किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को दिक्कत या परेशानी आती है तो वह टोल फ्री नंबर 1950 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा चिकित्सकों से सलाह लेने के लिए 1075 तथा एंबुलेंस सेवाओं के लिए 108 नंबर पर डायल कर सकता है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों और उनसे भी संपर्क कर सकता है।