{"_id":"5ba93d53867a557f67734bde","slug":"51537817939-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे करते है रिचार्ज, दो धंटे में बैटरी खत्म, कैसे होगी ई-गिरदावरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे करते है रिचार्ज, दो धंटे में बैटरी खत्म, कैसे होगी ई-गिरदावरी
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 45
छह घंटे करते है रिचार्ज, दो घंटे में बैटरी खत्म, कैसे होगी ई-गिरदावरी
- जिले भर के पटावारियों ने डीसी के समक्ष रखी समस्या, ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार द्वारा ई गिरदावरी के लिए पटवारियों को दिए गए टैब ही उनके जी का जंजाल बन गए हैं। ये टैब छह घंटे तक रिचार्ज करने पड़ते हैं, लेकिन गिरदारवरी का दो घंटे भी काम नहीं करवा पाते और डिस्चार्ज हो जाते हैं। यही वजह है कि समय पर ई-गिरदारवरी का काम नहीं हो पाता।
इसी गंभीर समस्या को लेकर दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. साहब सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पटवारी जिला सचिवालय पहुंचे और डीसी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि ई-गिरदावरी के लिए दिए गए टैब बेहद निम्न क्वालिटी के हैं। इनसे काम करना मुश्किल हो चुका है। टैब की प्रोसेसिंग बेहद धीम है, वहीं काम करते समय यह हैंग हो जाता है। गिरदावरी के लिए तैयार किया गया सॉफ्टवेयर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। ऐसे हालात में समय पर गिरदावरी न होने का ठीकरा पटवारियों के सिर पर फोड़ दिया जाता है। उन्होंने मांग की है कि इस विषय को गंभीरता से लिया जाए और समस्या का निपटान किया जाए, ताकि कोई भी गिरदावरी समय पर की जा सके।