फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बीए की कट ऑफ लिस्ट 94.

बीए की कट ऑफ लिस्ट 94.

Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बीए की कट ऑफ लिस्ट 94.
बीए की कट ऑफ लिस्ट 94.8 प्रतिशत से शुरू, विद्यार्थियों में दाखिला लेने की लगी होड़
विज्ञापन


- बीए की 310 सीटों पर दाखिला लेने के लिये 1918 विद्यार्थियों ने किये आवेदन
अमर उजाला ब्यूूरो
कुरुक्षेत्र। केयू के यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीए सामान्य 280 व बीए वोकेशनल की 30 सीटों पर दाखिला लेने के लिये 1918 विद्यार्थियों ने आवेदन किये। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीए की काउंसिलिंग में 1918 विद्यार्थी दाखिला लेने के लिये पहुंचे। वहीं केयू प्रशासन ने कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों व अभिभावकों की उमड़ी भीड़ को देख अलग से बैठने के लिए व्यवस्था करनी पड़ी। बीए की 310 सीटों पर दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में जदोजहद रही। डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि बीए सामान्य की मेरिट लिस्ट 94.8 प्रतिशत से शुरु हुई, जबकि बीए वोकेशनल की 90 प्रतिशत से शुरू हुई। काउंसलिंग की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरु हुई। कॉलेज के शिक्षक डॉ. अमृत सिंह व डॉ. सुखविंद्र ने कांउसिलिंग कार्य को पूरा कराया। उन्होंने पूरी प्रक्रिया के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों को जानकारी भी दी तो वहीं उन्होंने बताया कि कांउसिलिंग के दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है, ताकि किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय न हो।


श्रेणी --------बेचलर ऑफ आर्ट सामान्य
ऑपन कैटेगरी ---94.8 प्रतिशत
हरियाणा सामान्य वर्ग ---90.2 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग ए--- 85.4 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग बी----81.6 प्रतिशत
अनुसूचित जाति ---84 प्रतिशत
पूर्व सैनिक व द्वियांग --43.4 व 88.6 प्रतिशत


श्रेणी बैचलर ऑफ आर्ट्स वोकेशनल
ओपन कैटेगरी ---90 प्रतिशत
हरियाणा सामान्य वर्ग ---89 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग ए--- 85.4 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग बी----81.4 प्रतिशत
अनुसूचित जाति ---83.4 प्रतिशत
पूर्व सैनिक व दिव्यांग --85.4 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed