फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भारत में पैदा होने वाली आम की किस्में विश्व में सर्वश्रेष्ठ : डेनियल

भारत में पैदा होने वाली आम की किस्में विश्व में सर्वश्रेष्ठ : डेनियल

Sat, 07 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
भारत में पैदा होने वाली आम की किस्में विश्व में सर्वश्रेष्ठ : डेनियल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा। भारत में इजराइल के राजदूत डेनियल कारमोन ने कहा कि यहां पैदा होने वाली आम की किस्में विश्व में सबसे अच्छी किस्में है। इन किस्मों को इजराइल में लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं भारत और इजराइल में कृषि क्षेत्र में आपसी तालमेल और समझौते के साथ दोनों देशों में अच्छी किस्मों के फल-फूल और सब्जी के शोध पर काम किया जा रहा है। इसी इंडो इजराइल परियोजना के अंतर्गत भारत में 22 एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए गए हैं और देश में सबसे ज्यादा एक्सीलेंस सेंटर हरियाणा में हैं।
डेनियल कारमोन शुक्रवार को लाडवा के उप उष्ण कटिबंधीय फल केंद्र में बागवानी विभाग द्वारा आयोजित 27वें मैंगो मेले और आम की खेती पर तकनीकी प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी में शिरकत करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले डेनियल कारमोन, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, बागवानी विभाग हरियाणा के निदेशक अर्जुन सैनी, एसडीएम अनिल यादव ने मैंगो मेले, तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डेनियल कारमोन ने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे अच्छी किस्म संदूरी, केसर, अलफांसो के आम पाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में इंडो इजराइल परियोजना के तहत 22 एक्सीलेंस सेंटर खोले गए हैं, इनमें से 4 सेंटर जिनमें लाडवा में उप उष्ण कटिबंधीय फल केंद्र, कुरुक्षेत्र रामनगर में एकीकृत मधुमक्खी पालन केंद्र, घरौंडा में सब्जी केंद्र, सिरसा के मयाना में भी केंद्र स्थापित किए जा चुके है और हिसार में पशुपालन और झज्जर में फूलों का एक्सीलेंस सेेंटर शीघ्र ही स्थापित कर दिया जाएगा, शामिल है।
विज्ञापन



10 से ज्यादा स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग

बागवानी विभाग के निदेशक अर्जुन सैनी ने कहा कि हरियाणा इंडो इजराइल परियोजना के अंतर्गत सबसे ज्यादा एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन सेंटरों से अच्छी किस्मों के फल और सब्जी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग से पिछले 27 सालों से पिंजौर में आम का मेला आयोजित किया जा रहा है। लाडवा में पहली बार मैंगो मेले, प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे मैंगो मेले में 10 से ज्यादा स्कूलों के विद्यार्थियों ने मैंगो ईटिंग और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया और मेले को लेकर किसानों और युवाओं में उत्साह देखने को मिला। इस केंद्र में एक करोड़ रुपये की लागत से ग्रेडिंग और पैकेजिंग का प्रोजेक्ट भी स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed