{"_id":"5b01ca1b4f1c1bde408b6b2d","slug":"51526843931-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा खुश रहेगा तो देश आगे बढ़ेगा:मनोहरसीएम मनोहर लाल ने 4 किलोमीटर मैराथन को झंडी देकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा खुश रहेगा तो देश आगे बढ़ेगा:मनोहरसीएम मनोहर लाल ने 4 किलोमीटर मैराथन को झंडी देकर किया रवाना
Updated Mon, 21 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिस देश का युवा खुश रहेगा, वह देश तेजी से आगे बढ़ेगा। इसलिए हरियाणा प्रदेश के युवाओं के साथ-साथ ही वर्ग को खुश रखने के लिए राज्य सरकार ने राहगीरी का एक मंच तैयार किया है। इस मंच पर शहर के लोग एकत्रित होकर जब आपस में मन की बात सांझा करेंगे और परंपरागत खेलों को खेलेंगे और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे तो निश्चित ही प्रत्येक नागरिक का तनाव कम होगा और दो पल खुशियों के हासिल होंगे। जब युवा या आम नागरिक के चेहरे पर खुशी दिखाई देगी तब सरकार के राहगीरी जैसे कार्यक्रमों की सफलता नजर आएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एडीजीपी ओपी सिंह ने झंडी दिखाकर 4 किलोमीटर दौड़ को रवाना किया। इस दौड़ में हर वर्ग के लोगों ने दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचते ही राहगीरी में पहुंचे हजारों लोगों में जोश भरने के लिए भारत मां की जय के उद्घोष लगवाते हुए कहा कि इस राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को अभिनंदन करने का मन करता है। इस राहगीरी कार्यक्रम की शुरुआत जब करनाल में की गई तब मन में संकल्प लिया कि प्रदेश के सभी जिलों में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इस लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे है और अब तक 13 जिलों में राहगीरी का सफल आयोजन किया जा चुका है। इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए एडीजीपी ओपी सिंह को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में खुशी को एक इंडेक्स के रुप में मापा जा रहा है। जिस देश की जनता खासकर युवा वर्ग खुश रहेगा तो वह देश तेजी से आगे बढ़ेगा। इसलिए संडे के दिन राहगीरी में शामिल होकर प्रत्येक मनुष्य को खुश रहने का अवसर मिलेगा। डीएसपी तान्या सिंह ने कहा कि इस राहगीरी कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के कलस्टर हेड नानू मुखिजा, कुरुक्षेत्र ब्रांच मैनेजर दीपक रघुनाथ के अलावा होंडा कंपनी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, एडीसी अनीस यादव, एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम सतबीर कुंडू, डीएसपी तान्या सिंह, डीएसपी राज सिंह, डीएसपी गुरमेल सिंह, डीएसपी रमेश गुलिया, डीएसपी जगदीश, डीएसपी धीरज डीएसओ यशबीर सिंह, डीईओ नमिता कौशिक, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, नप अध्यक्षा उमा सुधा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, थानेसर ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, सुशील राणा, सुनील गौरी, विनित बजाज सहित अन्य अधिकारीगण व भाजपा नेता मौजूद थे।
सीएम ने खेला गिल्ली डंडा और हाकी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राहगीरी में लोगों से मन की बात साझा करने के बाद आम जन के बीच जाकर परंपरागत खेल गिल्ली डंडा खेला व हाकी स्टिक से गेंद को हिट किया तथा मलखंभ में गुरुकुल के विद्यार्थियों को प्रतिभा को देखा। इतना ही नहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बच्चे को अपने कंधों पर बिठाया। यह विद्यार्थी मुख्यमंत्री के कंधों पर खड़ा हो गया और अपनी मलखंभ की प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जूडो, बैडमिंटन और अन्य खेलों को देखने के साथ-साथ राहगीरी में पहुंचे शहर वासियों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
लोक गायक गजेंद्र फोगाट ने बांधा समां
हरियाणा के प्रसिद्ध लोक गायक गजेन्द्र फोगाट ने लोक गीतों की प्रस्तुती देकर सबका मन मोह लिया और राहगीरी में पहुंचे हजारों लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। डीएवी स्कूल के विद्यार्थी भी मंच पर पहुंचे और लोक कलाकार गजेंद्र फोगाट के साथ मिलकर लोक गीतों पर खूब नाचे।
स्थानीय कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति
राहगीरी के मुख्य मंच पर न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप द्वारा कृष्ण के जीवन पर आधारित कुरुक्षेत्र गाथा की प्रस्तुती दी और ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा गिद्दा, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की तरफ से भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई।
बच्चों ने रस्सा-कस्सी खेलकर लिया आनंद
एक तरफ जहां लोग राहगीरी में मुख्य मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ानंद ले रहे थे। वहीं दूसरी तरफ स्कूली विद्यार्थी अपने साथ लाई रस्सी से रस्सा-कस्सी खेलकर खुब आनंदित हो रहे थे। इन बच्चों को खुश होता देखकर आसपास खडे़ अधिकारियों के चेहरे पर भी खुशी देखी जा सकती थी।
खूब नाचे विद्यार्थी
राहगीरी के मंच के आगे जहां लोग उत्साहित होकर लोक कलाकारों के संग नाच रहे थे वहीं डीएवी स्कूल के विद्यार्थी मंच से नीचे उतरकर मंच के पीछे जमकर नाचे। इन विद्यार्थियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इन सभी विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की।