फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिवस

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिवस

Tue, 26 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिवस
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। मंडल अध्यक्ष अरुण कंसल की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में शाहाबाद मंडल प्रभारी जिला महामंत्री सुशील राणा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सन 1955 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। सन 1957 में बलरामपुर (जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश) से जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में विजयी होकर लोकसभा में पहुंचे। सन 1957 से 1977 तक जनता पार्टी की स्थापना तक वे 20 वर्ष तक लगातार जनसंघ के संसदीय दल के नेता रहे।

उन्होंने बताया कि मोरारजी देसाई की सरकार मे विदेश मंत्री रहे और विदेशों में भारत की छवि बनायी। 1980 में भाजपा की स्थापना में मदद की। छह अप्रैल 1980 में बनी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद का दायित्व भी वाजपेयी को सौंपा गया। दो बार राज्यसभा के लिए भी निर्वाचित हुए। वाजपेयी ने सन 1997 में प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। 1998 में पुन: प्रधानमंत्री बने। अरुण कंसल ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक कवि भी हैं। कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राव रणजीत सिंह और वरिष्ठ नेता कर्णराज तूर ने भी संबोधित किया। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुलख राज गुंबर, नगरपालिका प्रधान बलदेवराज चावला, मंडल महामंत्री रविदत्त शर्मा और नीटू राणा, पार्षद बलदेव राज सेठी, पार्षद कमल शर्मा, तिलक राज अगरवाल, फूल सिंह जंधेड़ी, डॉ. देस राज खरींडवा, नरेंद्र सिंगला, राज सतीजा, राजेश चावला, पार्षद जोगिंद्र रत्ता, अशोक भाटिया, हर्ष रावा, अनिल कुमार नीलू , गुलजार रंधावा, ओम प्रकाश सरपंच, राहुल शर्मा, अनिल जगदंबे, पवन सैनी, पवन हंस, बलराम हंस, मदन लाल खरींडवा, राम कुमार पॉल, सुभाष रावा, जसबीर जंधेड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed