{"_id":"5a4144474f1c1b86698c3c17","slug":"51514226759-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवक-युवतियों के रोजगार को चलाई कौशल विकास योजना : असीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवक-युवतियों के रोजगार को चलाई कौशल विकास योजना : असीम
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवक-युवतियों के रोजगार को चलाई कौशल विकास योजना : असीम
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से कौशल विकास योजना चलाई है। इसमें बेरोजगार युवक-युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना कारोबार चला सकते हैं। ऐसा कर वे दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम बन सकते हैं। यह विचार अंबाला के विधायक असीम गोयल ने व्यक्त किए। वे हरियाणा राज्य प्राइवेट आईटीआई में इस योजना का शुभारंभ करने के बाद संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। इस आईटीआई में 300 युवक-युवतियों को कटिंग, कढ़ाई और कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। इन सभी को जेके ट्रस्ट की ओर से प्रशिक्षण में इस्तेमाल होने वाली किट और वर्दी दी जा रही है। आईटीआई चेयरमैन राजीव गर्ग ने भी इस दौरान विचार व्यक्त किए। आईटीआई के पूर्व प्रिंसिपल ओमप्रकाश गुप्ता और एक छात्रा ने वाजपेयी की कविता सुनाई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रस्तुति देने वालों को अतिथि ने इनाम देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अंबाला बीजेपी के महासचिव रितेश गोयल, संजीव गर्ग, संजीव गोयल, पूर्व सरपंच प्रह्लाद भगत शर्मा, सरपंच संजीव अरोड़ा, मंडल प्रधान गुलशन पुरी, कलावड़ के सरपंच परमजीत लोहचब, बालापुर के सरपंच सोहनलाल सैनी, दानीपुर के सरपंच कृष्ण लोहचब, विनोद शर्मा, सोहनलाल गुप्ता, मदन मनचंदा, युधिष्ठिर कौशल, दीपक गर्ग, अनुभव गर्ग, अनिल सिंगला, अमित बंसल, अमरीक सिंह, दर्शन गर्ग, मेघनाथ सैनी, सुखदेव सिंह, लाभ सिंह, सुखदेव सिंह, लालचंद शर्मा, सुखदेव नंबरदार आदि मौजूद रहे।