फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Mon, 27 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उमड़ी भीड़, शिल्प कर रहे आकर्षित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसके चलते देश और विदेश से शनिवार और रविवार को पांच लाख 80 हजार 367 से ज्यादा पर्यटक शिल्प, सरस और सांस्कृतिक लोक कला का दीदार कर चुके हैं। 17 नंवबर से 26 नवंबर तक शाम पांच बजे तक 12 लाख 99 हजार 120 लोगों ने ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर और ज्योतिसर के कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित की है। यह महोत्सव पर्यटकों की पसंद बन चुका है।
महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के मुख्य द्वार से रविवार को सबसे अधिक 74,876 से ज्यादा लोगों ने रविवार को दोपहर तक प्रवेश किया। महोत्सव में पहली बार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य कार्यक्रमों के लिए नंदा सदाचार स्थल के पास मेला क्षेत्र में मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है, वहीं ब्रह्मसरोवर के पानी के बीचोबींच ‘गीता ऑन सरोवर’ थीम पर आधारित ध्वनि एवं प्रकाश शो का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश पैवेलियन, झारखंड और हरियाणा पैवेलियन को स्थापित करने के साथ 48 कोस परिक्रमा की डिजिटल प्रदर्शनी, सरस्वती प्रदर्शनी का आयोजन करने का निर्णय लिया। विधायक सुभाष सुधा का कहना है कि इन कार्यक्रमों से प्रभावित होकर देश-विदेश से पर्यटक शिल्प कला, सांस्कृतिक कला को देखने के लिए महोत्सव में पहुंच रहे हैं। महोत्सव में पर्यटकों का आंकड़ा जानने के लिए डिजिटल गणना मशीन स्थापित की हुई हैं। इसके अनुसार 17 से 26 नवंबर तक 12 लाख 99 हजार 120 पर्यटक गीता महोत्सव का अवलोकन कर चुके हैं।
विज्ञापन

एडवोकेट जनरल ने की महाआरती
गीता महोत्सव में रविवार को देर शाम ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणा के एडवोकेट जरनल बलदेव राज महाजन, नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर आदि ने मंत्रोच्चारण के बीच महाआरती में भाग लिया। यह महा आरती पंडित बलराम गौतम ने कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कार्यक्रमों में पर्यटकों का प्रवेश है नि:शुल्क
गीता महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. केके खंडेलवाल ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए नंदा सदाचार स्थल के पास मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मुख्य मंच सजाया गया है। इस कार्यक्रम स्थल में सभी पर्यटकों के लिए नि:शुल्क प्रवेश है। सभी पर्यटक इस सुविधाजनक पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते है।

कोलकाता से आए दिव्यांगों के भजनों ने मोहा पर्यटकों का मन
गीता महोत्सव में पुरुषोत्तमपुरा बाग के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहले कोलकाता भारतेन्दु अंध आश्रम के दिव्यांग कलाकारों ने संस्कृत श्लोकोच्चारण और भजनों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इन कलाकारों ने रविवार को सुबह के सांस्कृतिक कार्यक्रम सत्र में श्रीराम भगत कथा, हे गोविन्द-हे गोपाल, गुरु बिना जीवन सूना... आदि भजन पेश किए। इस आश्रम के संचालक और अध्यक्ष हरि व्योम ने कहा कि पिछले 19 सालों से दिव्यांग विद्यार्थियों को संगीत की शिक्षा दी जा रही है। इस आश्रम में 63 विद्यार्थियों को वर्तमान में आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है। सभी दिव्यांग कलाकार देश के प्रत्येक शहर में जाकर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इसी कड़ी में गांव किरमच में 27 नवंबर को दिव्यांग कलाकार प्रस्तुति देंगे।


प्रेरणा संस्था में तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का पूर्व उपायुक्त ने किया शुभारंभ
रविवार को प्रेरणा संस्था सलारपुर रोड के प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक गीता जयंती समारोह का शुभारंभ पूर्व उपायुक्त टीके शर्मा ने वात्सल्य वाटिका के संस्थापक और संचालक स्वामी हरिओम दास परव्राजक की अध्यक्षता में किया। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया। मास्टर सुरेश जोशी और गायत्री कौशल गीत ने निर्णायक की भूमिका अदा की। मुख्य अतिथि एवं प्रतिभागियों को संस्था के संस्थापक जय भगवान सिंहला औश्र प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुग्गर ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ज्योति मेहंदीरता ने मंच संचालन किया। कल के आयोजन में मुख्य अतिथि उपायुक्त कुरुक्षेत्र और डॉ. रामेंद्र सिंह शामिल होंगे। आयोजन में अन्नपूर्णा शर्मा, मंजुला शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, संतोष कंवर, चंद्रकाता, स्वाति गुप्ता, प्रभा मोहला, आदित्य सिंगला, मनीलाल शायर, दीपक, मासूम और हरिकेश, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed