{"_id":"5a186a974f1c1b79548bf738","slug":"51511549591-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान का सीजन निपटा, लेकिन नहीं हटे अनाज मंडी में कबाड़ के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान का सीजन निपटा, लेकिन नहीं हटे अनाज मंडी में कबाड़ के ढेर
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान का सीजन निपटा, लेकिन नहीं हटे कबाड़ के ढेर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
पीआर धान का सीजन अब निपट चुका है, लेकिन अनाज मंडी में आज भी कबाड़ के ढेर पड़े हैं। प्रशासन ने कबाड़ उठाने का ठेका दिया है। इसके बाद भी पूरे सीजन में कबाड़ से निजात नहीं मिल सकी। यहां तक कि मंडी की हर सड़क पर लगे कबाड़ के ढेर आज भी ज्यों के त्यों पड़े हैं। इसके चलते सीजन के दौरान और सीजन के बाद भी मंडी की सड़कों से गुजरना मुश्किल है।
आढ़तियों की मानें तो सीजन के दौरान किसान कबाड़ के ढेरों पर भी धान डालने के लिए मजबूर हुए थे। यह हालात प्रशासन के संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के बाद भी रहे। मंडी में काबड़ के ढेर न उठने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं आढ़तियों के समक्ष भी बड़ी समस्या खड़ी रही। यहां तक कि धान के उठान में भी कबाड़ के ये ढेर रोड़ा बने रहे है। अब बासमती धान लेकर आ रहे किसानों के लिए भी यह परेशानी का सबब बने हुए हैं। मंडी में चर्चा है कि एक ओर देश भर में स्वच्छता का ढिंडौरा पिटा जा रहा है। वहीं अनाज मंडी की न तो सीजन में सुध ली गई और न ही अब सीजन निपट जाने के बाद ही सफाई करवाने की जहमत उठाई जा रही है।
कबाड़ के ढेरों से बनी रही अव्यवस्था : बलविंद्र
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलविंद्र सिंह का कहना है कि कबाड़ के ढेर सीजन के दौरान भी धान से भी अधिक लगे रहे और इनसे अव्यवस्था बनी रही। सीजन के दौरान व अब भी कई बार अधिकारियों को कबाड़ के ढेर उठवाने के लिए मांग की गई, लेकिन अधिकारियों ने न सीजन में सुध ली और न ही अब इस ओर कोई ध्यान है।
विज्ञापन
जल्द करवाई जाएगी सफाई : सचिव
मार्केट कमेटी सचिव राहुल मियो का कहना है कि कबाड़ उठाने के लिए ठेका दिया गया था। ठेकेदार का कार्य कुछ ढीला रहा। अब पूरी मंडी की सफाई कराई जाएगी। अभी बासमती धान की आवक हो रही है। इसकी आवक बंद हो जाने के बाद पूरी मंडी में सफाई अभियान चलाया जाएगा।