{"_id":"5a15c0ca4f1c1b95188b59ca","slug":"51511375050-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में छाए गुरु नानक वाटिका के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में छाए गुरु नानक वाटिका के खिलाड़ी
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में छाए गुरु नानक वाटिका के खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
गुरु नानक वाटिका स्कूल में दो दिवसीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के अलावा प्रदेश भर से विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्कूल की प्रिंसिपल निशी बवेजा ने कहा कि उनके स्कूल के छात्रों ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का लोह मनवाते हुए इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल और कस्बे का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र हरजोत, विश्वदीप, जीवनप्रीत, तुषार को स्वर्ण पदक, अरुण, शुभम, प्रभनूर, यशप्रीत, अभिजीत, भरत, गुरुप्रीत, गौरव भारती को रजत पदक और गुरकीरत विर्क, गुरकीरत सिंह, जीवनप्रीत, गुरुप्रीत ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत और कोच विजय गागट को जाता है। इस मौके पर कोच विजय गागट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिताओं के लिए हुआ। इस अवसर स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन गोबिंद्र सिंह, प्रधान अमरीक सिंह, मोहिंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह ने स्कूल की टीम के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की।