फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   वेद व उपनिषद विज्ञान का विशाल भंडार: प्रो विजय

वेद व उपनिषद विज्ञान का विशाल भंडार: प्रो विजय

Fri, 17 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
वेद व उपनिषद विज्ञान का विशाल भंडार: प्रो विजय
वेद और उपनिषद विज्ञान का विशाल भंडार: प्रो विजय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
संस्कृत विभाग द्वारा विश्व दर्शन दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन कुरुक्षेत्र अध्याय के सहयोग से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं विस्तार-भाषण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य महिला वक्ता के रूप में आमंत्रित प्रोफेसर विजय रानी, पूर्व अध्यक्ष संस्कृत-पालि-प्राकृत विभाग के संस्कृत दर्शन शास्त्र ग्रंथों में विज्ञान विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने वेदों और उपनिषदों को विज्ञान का विशाल भंडार बताते हुए कहा कि महर्षि भारद्वाज कृत विमान शास्त्र, नागार्जुन कृत रसायन शास्त्र, मेघा तिथि, आर्यभट्ट, भास्काराचार्य, ब्रह्म गुप्त, महावीर इत्यादि द्वारा रचित गणित, भौतिकी आदि विज्ञानों में जो विषय प्रतिपादित हैं वे आधुनिक विज्ञान से साम्य रखते हैं तथा उन ग्रंथों को लेकर शोध किया जाना चाहिए। मुख्य अतिथि प्रोफेसर वीरेन्द्र अलंकार दयानंद चेयर, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने काल-संबंधी वर्तमान वैज्ञानिक दृष्टिकोण को लेकर भर्तृहरि का उल्लेख किया तथा छात्रों से नए चिन्तन एवं प्रयोग करने का आग्रह किया। प्रोफेसर इंद्रमोहन सिंह, वाल्मीकि चेयर पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने अध्यक्षीय व्याख्यान में दर्शन का महत्व प्रतिपादित किया। इस दौरान आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में एमए संस्कृत के पंकज प्रथम, बीएफए की सृष्टि द्वितीय, एम.फिल. संस्कृत की नीलम तीसरे तथा एम.फिल. की रितु तथा एमए फाइनल संस्कृत की सुंदरा देवी चौथे स्थान पर रही। इस अवसर पर अधिष्ठाता भारतीय विद्या प्रो. राजेश्वर मिश्र, प्रो. अरुणा शर्मा, प्रो. कृष्णा देवी, प्रो. अरविन्द कुमार, एपी जैन, डॉ. रामचन्द्र, सुनील, पवन, सोनू राम, विनोद, लखजीत, अनिल, सुमन तथा सभी एमए, एम.फिल. के छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed