{"_id":"59de6aaa4f1c1b69678b536c","slug":"51507748522-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में खेलों का अहम महत्व : मिर्जापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में खेलों का अहम महत्व : मिर्जापुर
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने कहा है कि जीवन में खेलों का अहम महत्व है। खेल खेलने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। वह बुधवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित सीबीएसई नोर्थ जोन और वेस्ट जोन की हॉकी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने के बाद खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मिट्टी कला बोर्ड के सदस्य रामकुमार रंबा भी मौजूद रहे।
धर्मबीर मिर्जापुर ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए कहा कि वे अपने देश के लिए खेलें, देश और प्रदेश में सरकार खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दे रही है। सोम कॉन्वेंट गुरुकुल के निदेशक सुभाष चौहान ने बताया कि बुधवार को कुल 10 टीमों ने भाग लिया। इसमें अंडर-19 पुरुष और महिला वर्ग में सोम कॉन्वेंट की टीमों ने जीएनएम दोराहा की पुरुष और महिला वर्ग की टीमों को 7-0 और 5-0 से पराजित किया। भठिंडा के डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने एमकेडी पब्लिक स्कूल अटारी की टीम को 9-0 से पराजित किया। संगरूर के साबा इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने मलेरकोटला के भूपिंद्र ग्लोबल स्कूल की टीम को पराजित किया। अंडर-17 पुरुष वर्ग में महेंद्रगढ़ के आरपीएस स्कूल और शाहबाद के आरपी डीएवी स्कूल के बीच मैच खेला गया। एएसएम पब्लिक स्कूल की टीम को वॉकऑवर दिया गया। सीबीएसई के निरीक्षक जैन कार्तिक ने कहा कि सीबीएसई इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। इस मौके पर कोच गुरविंद्र सिंह, नरेश कुमार, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।