{"_id":"59c01a164f1c1b99688b54d1","slug":"51505761814-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के मकडजाल में फंसी गीता कॉलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के मकडजाल में फंसी गीता कॉलानी
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो न- 7 से 11 तक
न पानी निकासी सही, न साफ-सफाई दुरुस्त
अव्यवस्थाओं के मकड़जाल में फंसी है गीता कॉलानी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक गीता कॉलोनी अव्यवस्थाओं के मकड़जाल में फंसी हुई है। कॉलोनी में न तो पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई दुरुस्त है। इसके कारण कॉलानिवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी में पानी की निकासी भी सही रूप से न होने के कारण बारिश के मौसम में जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
कॉलोनिवासियों का आरोप है कि यहां सड़कों की हालात भी बेहद खराब है, जो जगह-जगह से टूट पड़ी है। वहीं बारिश में कॉलोनी की सड़कों में बन गड्ढों में पानी जाता है, जिसके कारण कॉलोनी में आने-जाने वाले लोग हादसों का शिकार बन रहे हैं। कॉलोनी में बने पार्क की हालत बेहद खराब है, पार्क की दीवार के टूूटने से यहां पर बेसहारा पशुओं का ताता लगा रहता है। वही, कॉलोनी में अधिकतर जगह पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। कॉलोनिवासियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की शिकायत वे कई बार अधिकारियों को दे चुके हैं, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
खाली प्लाट हैं बीमारियों का घर : विनोद
कॉलोनीवासी विनोद कुमार का कहना है कि कॉलोनी में जगह-जगह पर खाली प्लॉट पडे़ हैं, जो बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। शहर में हुई बारिश के बाद खाली प्लाट पानी से भर गए हैं। इसके कारण कॉलोनी में मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में प्रशासन को पानी के निकासी की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
टूटी सड़कों ने किया परेशान: रमेश
शहरवासी रमेश कुमार का कहना है कि कॉलोनी में जगह-जगह पर सड़कें टूटी पड़ी हैं। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के बाद सड़कों पर बने गड़ढों में पानी भर गया है।
पार्क की हालत खस्ताहाल: अमृतपाल
कॉलोनीवासी अमृतपाल का कहना है कि कॉलोनी में बने एक मात्र पार्क की हालत बेहद खस्ताहाल है। यहां लगे झूले लंबे समय से टूटे हुए हैं और वही दीवार भी ढह चुकी है, जिसके चलते यह पार्क बेसहारा पशुओं व कुत्तों का अड्डा बना हुआ है। पार्क की दयनीय हालत के चलते लोगों का यहां आना जाना भी न के बराबर ही रह गया है।
नहीं मिली है अभी तक शिकायत: भारती
नगर परिषद के ईओ बीएन भारती ने बताया कि कॉलोनी में हो रही अव्यवस्थाओं के बारे में अब तक परिषद के पास कोई शिकायत पत्र नहीं आया है, लेकिन कॉलोनी में चल रही अव्यवस्थाओं को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। ताकि कॉलोनी में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पडे़। शहर की हर कॉलोनी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है।