फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   आधुनिक सुविधाओं से लैस से होगा 100 बैड का नया एलएनजेपी अस्पताल: सुधा

आधुनिक सुविधाओं से लैस से होगा 100 बैड का नया एलएनजेपी अस्पताल: सुधा

Sun, 27 Aug 2017 12:50 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से लैस से होगा 100 बैड का नया एलएनजेपी अस्पताल: सुधा
फोटो 42
विज्ञापन

एसी युक्त होगा, 39 करोड़ का बजट होगा खर्च, सोलर पावर प्लांट भी लगेगा
- सीसीटीवी पर खर्च होगा 30 लाख का बजट, 1.76 करोड़ से लगेगा बिजली सबस्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि 100 बेड के नए एलएनजेपी अस्पताल को पूर्ण रूप से एयर कंडीशंड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए बजट में बाकायदा 4 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इतना ही इस अस्पताल में जहां बिजली विभाग की तरफ से सब स्टेशन स्थापित किया वहीं सोलर पावर प्लांट, लिफ्ट सहित बरसात के पानी का प्रबंध भी किया गया है। अहम पहलू यह है कि अस्पताल पर करीब 39 करोड़ रुपये का बजट खर्च करके आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विधायक सुभाष सुधा सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अस्पताल के निर्माण कार्य को शुरू करने के विषय पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में 100 बेड के नए अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा रहा है। इससे पहले पेड़ों की कटाई का कार्य किया जा रहा है और उसके बाद पुराने भवन गिराने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद नए अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस अस्पताल में तमाम प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। तभी इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 39 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बेसमेंट से लेकर चौथी मंजिल तक के भवन पर करीब 12 करोड़ सिविल कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इस के प्रांगण में पार्किंग, लैंड स्केपिंग, जेनरेटर, फायर फाइटिंग, इंटरकाम की सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। 1 करोड़ 76 लाख 26 हजार की लागत से बिजली घर बनाया जाएगा ताकि मरीजों को बिजली कटों से परेशानी की सामना न करना पड़े। 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट, तीस लाख की राशि से सीसीटीवी कैमरे, दस लाख की लागत सेे बरसाती पानी की प्रबंधन, 50 लाख रुपये सोलर पावर प्लांट पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि नए अस्पताल में मेडिकल गैस पाइप लाइन के लिए 5 करोड़ 57 लाख 70 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है और सोलर पानी की सुविधा के लिए तीस लाख रुपये का बजट खर्च करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की सामग्री में अच्छी गुणवत्ता को ध्यान रखा जाएगा जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जेपी कांबोज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने की थी 4 जून 2015 की जनसभा में घोषणा
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 4 जून 2015 की थानेसर विकास रैली की जनसभा में एलएनजेपी अस्पताल के प्रांगण में ही 100 बेड के नए अस्पताल बनाने की घोषणा की थी। इस घोषणा को अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।


राज्यस्तरीय मैराथन स्थगित
कुरुक्षेत्र। खेल विभाग की तरफ से 29 अगस्त को द्रोणाचार्य स्टेडियम में होने वाली राज्यस्तरीय मैराथन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी उषा राजपाल ने शनिवार को बताया कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख के फैसले के बाद प्रदेश के हालात को ध्यान में रखते हुए 29 अगस्त की राज्यस्तरीय मैराथन को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed