फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   51 college students selected in IT company Infosys

Kurukshetra News: आईटी कंपनी इंफोसिस में कुवि के 51 विद्यार्थी चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
51 college students selected in IT company Infosys
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के 51 विद्यार्थियों का चयन सिद्ध आईटी कंपनी इंफोसिस में प्लेसमेंट कार्यक्रम के तहत हुआ, जिसको लेकर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उद्यमिता एवं रोजगार को बढ़ाना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। कुवि ने इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए यूआईईटी संस्थान में इंक्यूबेशन सेंटर बनाया गया है। इसके साथ ही केयू में प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता एवं रोजगार केंद्र, कुटिक, स्वरोजगार सृजन केंद्र भी बनाए गए हैं, जो विद्यार्थियों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा यूआईईटी निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि कंपनी द्वारा पहले चरण की तकनीकी परीक्षा में 55 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। इसके साथ ही साक्षात्कार के बाद 51 विद्यार्थी सफल हुए जो संस्थान के लिए बड़ी गर्व की बात है।
विज्ञापन

इंफोसिस के मानव संसाधन प्रमुख राजीव अमन ने बताया कि वे अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कंपनी की सभी गतिविधियों की आवश्यकता को बारीकी से विद्यार्थियों को अवगत करवा कर उनका शैक्षणिक और तकनीकी ज्ञान वर्धन रखते हैं, ताकि कंपनी की आवश्यकता के अनुसार कला कौशल को पूरा कर सकें। यूआईईटी संस्थान के विद्यार्थियों में कौशल कंपनी क्रियाकलापों के अनुसार भरपूर मात्रा में है, जिसका भविष्य में हमें फायदा मिलेगा। संस्थान के ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. निखिल कुमार मारीवाला, डॉ. संजीव आहूजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed