{"_id":"6663a1bbba5e1809530d37f4","slug":"5025-beneficiaries-of-happy-card-scheme-got-benefits-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-119239-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हैप्पी कार्ड योजना के 5025 लाभार्थियों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हैप्पी कार्ड योजना के 5025 लाभार्थियों को मिला लाभ
Sat, 08 Jun 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब कम आमदनी वाले यात्री हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे, इसके लिए हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना कई महीनों पहले प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई थी, जिसके लिए आवेदन भी ऑनलाइन मांगे गए थे। कुरुक्षेत्र जिले में करीब 60 हजार लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था। अब तक 5025 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में योजना के तहत 85 लाख हैप्पी कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के अनुसार एक लाख 11 हजार कार्ड अब तक बनाए जा चुके हैं और इस योजना का लाभ 59,708 लाभार्थी उठा चुके हैं। इस योजना का लाभ एक लाख तक की सालाना आमदनी वाले यात्रियों को मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए यात्री ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत यात्री एक हजार किलोमीटर का सफर साल भर में रोडवेज की बसों से मुफ्त तय कर सकते हैं।
जिले भर से मिले 60 हजार आवेदन : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना हैं कि हैप्पी योजना का लाभ लेने के लिए कुरुक्षेत्र जिले से 60 हजार के करीब यात्रियों ने आवेदन किया था। इसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो और पिहोवा सब डिपो में शुक्रवार को लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए गए। इस योजना का लाभ वे परिवार ले सकते हैं, जिनकी आय एक लाख रुपये से कम हैं।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में बनाए जाएगे 85 लाख हैप्पी कार्ड : सुभाष सुधा
शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत 25 लाभार्थियों को नए बस अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में हैप्पी कार्ड वितरित किए। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना के तहत लगभग एक लाख लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए और लाभार्थियों से संवाद भी किया।
दिनभर बना रहा भीड़ का माहौल
नए बस अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में हैप्पी कार्ड वितरित किए जाने को लेकर दिन भर भीड़-भाड़ का माहौल बना रहा। हैप्पी कार्ड लेने के लिए सुबह से ही लाभार्थी पहुंचना शुरु हो गए थे। बस अड्डे पर पहुंचे यात्री हैप्पी कार्ड की जानकारी लेते नजर आए। इसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से आठ और पिहोवा सब डिपो की ओर से तीन हेल्प डेस्क लगाए गए थे।