फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   500 quintals of paddy crop reached the market, anger started growing among farmers over not being able to purchase it.

Kurukshetra News: मंडी में पहुंची 500 क्विंटल धान की फसल, खरीद न हो पाने पर किसानों में पनपने लगा रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
500 quintals of paddy crop reached the market, anger started growing among farmers over not being able to purchase it.
इस्माईलाबाद। मौसम में आ रहे लगातार परिवर्तन के बीच अनाज मंडी में धान की आवक अब शुरू हो चुकी है। हालांकि सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस्माईलाबाद अनाज मंडी में रविवार को करीब 500 क्विंटल धान पहुंचा लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने के चलते खरीदारी न हो सकी।
विज्ञापन


किसान प्रदीप, तरसेम, संजीव, दीपक, मनदीप ने बताया कि सरकार पानी की बचत के लिए कम समय में पकने वाली किस्मों को बढ़ावा दे रही है ताकि पानी की कम लागत से धान की फसल तैयार हो सके, लेकिन जब अगेती धान की फसल जल्दी पककर तैयार हो जाती है और किसान धान को लेकर मंडी में पहुंचता है तो उसकी धान खरीद करने के लिए कोई एजेंसी व अधिकारी नहीं पहुंचता। इसके कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने कहा कि इस समय धान की फसल पक कर तैयार है। एक तरफ मौसम का मिजाज हर रोज बिगड़ रहा है, जिससे किसानों की सांसें अटकी रहती हैं वहीं दूसरी ओर जब किसान फसल को लेकर मंडी में जाता है तो उसकी फसल की खरीद न होने से दिक्कत झेलनी पड़ती है। धान की फसल को सूखने के नाम पर किसानों को परेशान किया जाता है जबकि फसल में नमी न के बराबर ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed