फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   50 to 20 kg polythene seized from shops, Kurukshetra

50 दुकानों से जब्त किया 20 किलोग्राम पॉलिथीन

Thu, 10 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 10 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
50 to 20 kg polythene seized from shops, Kurukshetra
50 दुकानों से जब्त किया 20 किलोग्राम पॉलीथिन - फोटो : Amar Ujala
सेक्टर 10 में रेडियो स्टेशन के पीछे लगने वाली अस्थाई सब्जी मंडी में दुकानदारों में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर परिषद की टीम ने अचानक छापामारी की। इस टीम ने सब्जी मंडी के 50 दुकानदारों से करीब 20 किलोग्राम पॉ बरामद किया। नगर परिषद के चीफ सेनेटरी निरीक्षक रुप रविंद्र विश्नोई और एसआई कर्मचंद ने पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए चेकिंग अभियान को तीसरे दिन भी जारी रखा। इस चेकिंग अभियान के दौरान सब्जी मंडी में सभी दुकानों में छापामारी की गई जिस दौरान पॉलिथीन बरामद की गई। सीएसआई ने कहा कि इन दुकानदारों से पॉलिथीन न बरामद करने के बाद अभी जुर्माना नहीं लगाया है। फिलहाल इन दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जिस दुकान पर 100 ग्राम पॉलिथीन  पाया गया उस पर कम से कम 500 रुपये जुर्माना, 500 ग्राम पर 1 हजार रुपये, 10 किलोग्राम से कम पर 20 हजार रुपये और 10 किलोग्राम से ऊपर पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाएगा। इसी तरह जुर्माने की वेट के अनुसार स्लैब बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed