फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   50 sectors will be built in Dharamnagari, four will be industrial

Kurukshetra News: धर्मनगरी में बनाए जाएंगे 50 सेक्टर, चार होंगे औद्योगिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
50 sectors will be built in Dharamnagari, four will be industrial
कुरुक्षेत्र।  धर्मनगरी के विकास प्लान 2041 का प्रारुप।
कुरुक्षेत्र। वर्ष 2041 तक धर्मनगरी की 10 लाख 13 हजार आबादी होगी, जिसके लिए शहर में 50 सेक्टर होंगे। इनमें चार सेक्टर औद्योगिक भी होंगे तो 15 फीसदी एरिया ओपन जोन के रूप में रहेगा।
विज्ञापन

शहर के चारों ओर रिंग रोड होगा और तीन सेक्टरों में ट्रांसपोर्ट हब होगा। शहरीकरण योग्य क्षेत्र 7065 हेक्टेयर प्रस्तावित किया गया है, इसमें शहर का मौजूदा क्षेत्रफल 193 हेक्टेयर भी शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा विकास योजना प्लान 2041 तैयार किया है, जिसके प्रारूप को मंजूर भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस प्लान के लिए गत दिवस लघु सचिवालय के सभागार में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पिहोवा विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर के साथ उपायुक्त नेहा सिंह ने विचार विमर्श किया, जिसके बाद सहमति के साथ योजना को सहमति दी गई। जिला नगर योजनाकार विक्रम कुमार का कहना है कि आवासीय उपयोग के लिए 3364 हेक्टेयर में 47 प्रतिशत प्रयोग करते हुए कुल सेक्टर 32 है। इसका 20 प्रतिशत हिस्सा ग्रुप हाउसिंग कंपोनेंट क्षेत्र की नीति लागू होगी, 488 हेक्टेयर क्षेत्र सेक्टर-2, 10, 11, 15, 17, 27, 31, 39, 41, 42, 43, 44 और 50 के हिस्से पर व्यावसायिक उपयोग के प्रयोग के लिए प्रस्तावित की गई है। इसी तरह 364 हेक्टेयर क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने, 940 हेक्टेयर क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट और 970 हेक्टेयर क्षेत्र परिवहन और संचार विकसित किए जाने का प्रस्ताव शामिल है।

कुरुक्षेत्र।  धर्मनगरी के विकास प्लान 2041 का प्रारुप।

कुरुक्षेत्र।  धर्मनगरी के विकास प्लान 2041 का प्रारुप।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed