फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   50 buses will remain in administrative services due to elections, many local routes may be affected

Kurukshetra News: चुनाव के चलते 50 बसें रहेंगी प्रशासनिक सेवाओं में, कई स्थानीय मार्ग हो सकते हैं प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
50 buses will remain in administrative services due to elections, many local routes may be affected
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे में खड़ी बसें। संवाद
कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव के चलते कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की 50 बसें प्रशासनिक सेवाओं में तैनात रहेंगी। इन बसों में कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की 40 को प्रशासनिक सेवाओं के लिए रूट पर उतारा गया है तो पिहोवा सब डिपो की 10 बसों को भी इसमें शामिल किया गया है। लोकसभा चुनाव को लेकर जहां बसें पोलिंग पार्टियों को बूथ तक पहुंचाने का काम करेंगी तो वहीं चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद उन्हें स्ट्रांग रूम तक भी वापस लेकर जाने का काम करेंगी। साथ ही चुनाव में तैनात की गई सुरक्षा बलों की टुकड़ियों को भी बूथों पर पहुंचाने और वापस लेकर आने की जिम्मेवारी भी इन बसों पर रहेंगी।
विज्ञापन


रोडवेज की इन बसों को लोकल रूटों से हटाकर, प्रशासनिक सेवाओं में लगाया गया है, जिसके चलते आज स्थानीय रूटों पर चलने वाली बसों में कमी रहने के आसार रहेंगे। लोकल रूटों पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बसों के प्रशासनिक सेवाओं में होने के चलते पिहोवा, शाहाबाद, यमुनानगर, करनाल, कैथल, इस्माईलाबाद सहित कई अन्य रूटों के प्रभावित होने के आसार बने हुए है।
विज्ञापन



प्रशासनिक सेवाओं में रहेंगी बसें : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव के चलते 50 बसें प्रशासनिक सेवाओं में लगाई गई है, जो कि जहां पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने से लेकर, मतदान हो जाने के बाद पोलिंग पार्टियों को वापस पहुंचाने का काम करेंगी। स्थानीय रूटों से कुछ बसों को लिया गया है। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed