फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   48 complaints received in five days, 32 were resolved

शहरवासियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा नप का हेल्प डेस्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
48 complaints received in five days, 32 were resolved
नगर परिषद से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया हेल्प डेस्क शहरवासियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। स्थापित होने के पांच दिन में ही अलग-अलग एरिया से 48 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 32 का तुरंत समाधान कर दिया गया और अन्य शिकायतों पर काम चल रहा है। इनमें सबसे ज्यादा 60 प्रतिशत शिकायतें साफ सफाई से संबंधित हैं और बाकी बेसहारा गोवंश, टिप्पर, अतिक्रमण व अन्य समस्याओं से संबंधित हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जानकारी लेने के लिए हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर 74199-30100 पर रोजाना 30 से 35 कॉल भी आ रही हैं। खास बात यह है कि समस्या के समाधान के बाद कर्मचारी शिकायतकर्ता को कॉल करके फीडबैक भी ले रहे हैं। शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही शिकायत पर ग्रीन टिक लग रहा है। किसी भी समस्या को नोट करके तुरंत संबंधित शाखा के पास भेजा जाता है। डेस्क इंचार्ज नप सचिव अजीत अरोड़ा के साथ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर और नगर निगम आयुक्त भारत भूषण गोगिया भी हर शिकायत के बारे में संबंधित शाखा से फीडबैक ले रहे हैं। डेस्क पर शिफ्टों में चार कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद सचिव एवं हेल्प डेस्क इंचार्ज अजीत अरोड़ा ने बताया कि हेल्प डेस्क की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि हेल्प डेस्क पर जितनी भी कॉल आए उनको ध्यान से सुनना है और उनका हर संभव समाधान कराने का प्रयास करना है। इस मामले में जो भी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी वार्डों को सेक्टरों में विभाजित कर दरोगाओं को नियुक्त किया गया है। सभी दरोगा को एक सीरीज में मोबाइल नंबर भी दिए गए है। नागरिक अपने-अपने क्षेत्र के दरोगा के दूरभाष पर संपर्क करके क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा का नंबर एरिया
74199301 - पालिका बाजार, छोटा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, आंबेडकर चौक, रोटरी चौक, रविदास चौक,
अंचला चौक, पुराना बस स्टैंड, कंडा चौक
7419930110 - मॉडल टाउन, कुबेर कॉलोनी, भद्रकाली मंदिर झांसा रोड, श्याम कॉलोनी
7419930109 - रेलवे रोड, भद्रकाली चौक तक मुख्य नाला
7419930112 - ज्योति नगर, कीर्ति नगर, गांधी नगर
74199-30111 - दर्रा खेड़ा, शेख चेहली मकबरा, महादेव मोहल्ला
7419930115 - न्यू लक्ष्मण कॉलोनी, आजाद नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, शांति नगर, मलिक मेडिकल हॉल, कल्याण
नगर, शास्त्री मार्केट
7419930108 - गोबिंदगढ़, कृष्ण नगर, प्रेम नगर, अनाज मंडी रोड
7419930107 - विश्वास नगर, आकाश नगर, न्यू कॉलोनी, ब्रह्म कॉलोनी, अमीन रोड
7419930106 - न्यू कॉलोनी, पटेल नगर, शास्त्री नगर, सुंदरपुर
7419930104 - डीसी कॉलोनी, कैलाश नगर, सेक्टर-13, रतगल, देवीदास पुरा, सेक्टर-5, 7, 13
7419930113 - वशिष्ठ कॉलोनी, लायलपुर बस्ती, मोहन नगर, 33 फुटा रोड, सुधा कॉलोनी के पास
8059474491 - सेक्टर-2, 3, 4, 8, सेक्टर के सभी शौचालय व क्षेत्र
7419930114 - रात्रि के समय सफाई की जिम्मेवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed