फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   468 candidates appeared for the LLM and MSW entrance exams.

Kurukshetra News: एलएलएम व एमएसडब्ल्यू प्रवेश परीक्षा में 468 अभ्यर्थी हुए शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
468 candidates appeared for the LLM and MSW entrance exams.
कुरुक्षेत्र। केयू मुख्य द्वार। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षाओं का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एलएलएम (बजटेड एवं सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम) और मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इन परीक्षाओं में कुल 522 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी जिनमें से कुल 468 अभ्यर्थियों ने अपनी प्रवेश परीक्षा दी। 54 अभ्यर्थी इन प्रवेश परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे। परीक्षा नियंत्रक अंकेश्वर प्रकाश ने इन आंकड़ों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एलएलएम (बजटेड) पाठ्यक्रम के लिए 217 अभ्यर्थी आवंटित थे। इनमें से 199 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए जबकि 18 अभ्यर्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। एलएलएम (सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम) में 235 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें से 210 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस पाठ्यक्रम में 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) के लिए 70 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था। एमएसडब्ल्यू की परीक्षा में 59 अभ्यर्थी शामिल हुए और 11 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



एमएससी फिजिक्स, एमए इतिहास और राजनीति विज्ञान में 472 ने दी परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि 2 जुलाई को आयोजित एमएससी फिजिक्स, एमए इतिहास और एमए राजनीति विज्ञान की प्रवेश परीक्षाओं में कुल 607 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, इनमें से 472 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 135 अनुपस्थित रहे। एमएससी फिजिक्स में 182 में से 149, एमए इतिहास में 160 में से 121 तथा एमए राजनीति विज्ञान में 265 में से 202 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed