फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   43rd countdown yoga program on 9th at Purushottampura Bagh

Kurukshetra News: पुरुषोत्तमपुरा बाग में 43वां काउंटडाउन योग कार्यक्रम नौ को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
43rd countdown yoga program on 9th at Purushottampura Bagh
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए 43वां काउंटडाउन कार्यक्रम नौ मई को ब्रह्मसरोवर तीर्थ स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम का शुभारंभ साढ़े छह बजे होगा, जिसमें 45 मिनट का कॉमन योग प्रोटोकॉल संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने बताया कि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली (आयुष मंत्रालय) द्वारा 100 दिन, 100 शहर, 100 संस्थान, शृंखला के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ,जिसमें श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय को 43वें दिन का आयोजन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसका उद्देश्य योग के प्रति लोगों को जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और स्वस्थ भारत–समर्थ भारत की दिशा में योगदान देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और योग विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

योग संस्थाएं और स्कूली विद्यार्थी होंगे सहभागी : प्रो. धीमान ने बताया कि कार्यक्रम में केवल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं तथा 15 से अधिक योग संस्थाओं के साधक भी भाग लेंगे। इसमें 1000 के करीब प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी योग विभाग की चेयरपर्सन प्रो. शीतल सिंगला है, जिनकी देखरेख में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed