फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   43 employees removed from the security of Kurukshetra University

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सुरक्षा से हटे 43 कर्मचारी

Fri, 01 Dec 2023 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 01 Dec 2023 03:29 AM IST
विज्ञापन
43 employees removed from the security of Kurukshetra University
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का सुरक्षा घेरा उस समय कमजोर पड़ गया जब एक ही आदेश में 43 सुरक्षा कर्मी सेवामुक्त हो गए। हालांकि इन सुरक्षाकर्मियों को 58 साल की उम्र पूरी होने पर ही सेवा से हटाया गया है, लेकिन यह पहला मौका है जब किसी कर्मियों को 60 साल की आयु से पहले हटाया गया।
विज्ञापन

यहीं नहीं इतनी संख्या में कर्मचारियों को पहली बार सेवामुक्त किया गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। अब प्रशासन के समक्ष विश्वविद्यालय का घेरा फिर से मजबूत करने की चुनौती खड़ी हो गई है। अधिकारियों का दावा है कि इस कमी को जल्द पूरा कर लिया जाएगा और इसके लिए संबंधित विभाग को पत्राचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की सुरक्षा में 192 कर्मियों को तैनात किया हुआ था और अक्सर 60 साल की उम्र पूरी होने पर ही उन्हें सेवानिवृत किया जाता रहा है। अब सरकार ने कौशल रोजगार निगम स्थापित किया तो इन कर्मियों को भी इसके अधीन लिया गया। अब निगम की ओर से कर्मियों को 58 साल की उम्र में सेवामुक्त करने के आदेश विश्वविद्यालय प्रशासन के पास पहुंचे तो सुरक्षा में लगे ऐसे 43 कर्मी पाए गए। सेवामुक्त किए गए इन कर्मियों की मानें तो उन्हें अभी यह अंदाजा तक नहीं था और न ही प्रशासन की ओर से उन्हें इस बारे सूचित किया गया। अचानक आदेश मिले तो वे हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन संबंधित विभाग व सरकार की ओर से जारी आदेशों का हवाला दे रहा है। वहीं प्रशासन ने पिछले कई दिनों से सुरक्षा कर्मियों की यह पूर्ति कुछ स्तर तक पूरी करने के प्रयास के चलते अन्य विभागों के विभिन्न स्तर पर काम कर रहे कर्मियों की सेवाएं सुरक्षा के लिए लेनी शुरू की है। बताया जा रहा है कि फिलहाल ऐसे 20 कर्मियों को चयनित किया गया है, जिन्हें अब विश्वविद्यालय की सुरक्षा के गुर भी दिए जा रहे हैं।


बॉक्स
इतने सुरक्षाकर्मी सेवामुक्त होने का पड़ता है असर : गुप्ता
मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ अनिल गुप्ता का कहना है कि एक विंग में इतनी संख्या में कर्मी सेवामुक्त होते हैं तो असर जरूर पड़ता है, लेकिन प्रशासन को यह निर्णय सरकार व संबंधित विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार ही लिया है।



बॉक्स
जल्द पूरी की जाएगी कर्मियां की कमी : कुलसचिव
कुलसचिव प्रो संजीव शर्मा का कहना है कि सेवामुक्त हुए सुरक्षा कर्मियों की कमी जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है। यह संबंधित विभाग सरकार की ओर से जारी निर्देश है कि 58 वर्ष आयु होने पर सेवामुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed