{"_id":"63599986105b3d1d4d20810f","slug":"418th-shri-shyam-sankirtan-on-behalf-of-khatu-shyam-parivar-trust-kurukshetra-kurukshetra-news-knl125564699","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांवरा जब मेरे साथ है तो डरने की क्या...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांवरा जब मेरे साथ है तो डरने की क्या...
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम संकीर्तन के दौरान झूमते श्याम भक्त। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र की ओर से ज्योति नगर पार्क में 418वां श्री श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती की वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में गायक लखबीर सिंह लक्खा ने भजनों से समां बांधा। साथ ही हनुमान जी के भी भजन सुनाए।
श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया। सांवरा जब मेरे साथ है, तो डरने की क्या बात है ......,खाटू की नगरी में मेरे श्याम का बसेरा है....और श्याम धमाल पर श्रद्धालु झूम उठे। श्याम गाथा में बताया कि कलयुग में खाटू श्याम जी की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। प्रधान जयपाल शर्मा ने खाटू श्याम जी के संपूर्ण जीवन चरित्र में बताया। उन्होंने कहा कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं, इन्हें तीन बाणधारी भी कहा जाता है। अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार जो भी इनके दरबार में जाता है, उसकी ये पूरी सुनवाई करते हैं।
अगला खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा शुक्रवार को सायं छह से रात्रि 11 बजे तक गांव सांवला में होगा और शनिवार को दुखभंजन महादेव मंदिर में सांय पांच से रात नौ बजे तक श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री श्याम आरती में प्रधान जयपाल शर्मा, सुशील शर्मा, शिवकुमार कौशिक, मोहिंदर पाल गर्ग, वाचस्पति भारद्वाज, लक्ष्मी नारायण शर्मा,केवल कृष्ण गोयल, विवेक भारद्वाज डब्बू, सतपाल शर्मा, हरि वर्मा, गोविंद लाल सेतिया,जगमोहन जुल्का आदि शामिल रहीं।