Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   केयू के अंबेडकर अध्ययन केंद्र में तीन दिवसीय व्याख्यान आयोजित

केयू के अंबेडकर अध्ययन केंद्र में तीन दिवसीय व्याख्यान आयोजित

Sun, 10 Mar 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
केयू के अंबेडकर अध्ययन केंद्र में तीन दिवसीय व्याख्यान आयोजित

विज्ञापन
महिलाआें को बराबरी का हक देने के पैरोकार थो बाबा साहब
- विश्विद्यालय के आंबेडकर अध्ययन केंद्र में तीन दिवसीय व्याख्यान आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. आंबेडकर अध्ययन केंद्र में लेक्चर श्रृंखला के अंतर्गत 7 मार्च से 9 मार्च के बीच व्याख्यान आयोजित करवाए गए। पहले दिन पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के प्रो. विजय कुमार सिंह ने डॉ. बीआर डॉ. आंबेडकर एवं बौद्ध धर्म पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किसी धर्म को जानना बहुत आवश्यक है। केवल धर्म को मानने से ही काम नही चलता। उन्होंने बौद्ध धर्म के शैक्षणिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वहीं दूसरे दिन डॉ. सुरजीत सिंह ने बौद्ध धर्म से संबंधित विषय में पाठ्यक्रम बनाने के विषय में विभिन्न पहलुओं पर अपनी राय दी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में नौकरियों की देश एवं विदेश में विशेषकर पुरातत्व विभाग में अपार सम्भावनाएं हैं। तीसरे दिन शनिवार को जेएनयू नई दिल्ली के प्रो. नरेंद्र कुमार ने डॉ. बीआर आंबेडकर का महिला उत्थान में योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि हिन्दू कोड बिल के माध्यम से डॉ. आंबेडकर का महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाने की कोशिश की। बाद में विभिन्न तरीकों से यही अधिनियम बने। डॉ. आंबेडकर ने महिला सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभाई। प्रो. नरेंद्र कुमार ने बाबा साहेब के जीवन एवं धम्म विषय पर भी जानकारी देते हुए बताया कि धम्म का मूल उद्देश्य समाज में एकता स्थापित करना व समरसता को बढ़ावा देना होता है। इस अवसर पर आंबेडकर अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो. महाबीर नरवाल ने केंद्र की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में उन्होंने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया। अध्ययन केंद्र के उपनिदेशक डॉ. गोपाल प्रसाद ने सभी वक्ताओं एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. रमेश सिरोही ने मंच का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed