फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नगर परिषद की दो टीमें व चार फॉगिंग मशीनों के सहारे है शहर के 31 वार्ड

नगर परिषद की दो टीमें व चार फॉगिंग मशीनों के सहारे है शहर के 31 वार्ड

Thu, 04 Oct 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद की दो टीमें व चार फॉगिंग मशीनों के सहारे है शहर के 31 वार्ड
फोटो नंबर-48 व 49
विज्ञापन

नगर परिषद की दो टीमें व चार फॉगिंग मशीनों के सहारे शहर के 31 वार्ड
- छह मशीनें फांक रहीं धूल, संदिग्ध डेंगू के मरीज की सूचना मिलने पर ही होती है फॉगिंग
- करीब 10 दिन के दौरान ही अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंच चुकी है 26 सदिग्ध डेंगू मरीजों की सूचना
नरेंद्र शर्मा
कुरुक्षेत्र। शहर में मौसम परिवर्तन के साथ डेंगू ने दस्तक दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद डोर-टूू-डोर अभियान के दावे मात्र ही कर रहे हैं। शहरवासी आरोप लगा रहे हैं कि शहर में इस साल एक बार भी फॉगिंग नहीं की गई।
सूत्रों की मानें तो नगर परिषद के पास फॉगिंग के लिए 12 मशीनें हैं। लेकिन शहर के चुनिंदा क्षेत्रों में सिर्फ नप दो टीमें और चार फॉगिंग मशीनों के सहारे ही फॉगिंग कार्य किया जा रहा है। नप कार्यालय में रखी आठ फॉगिंग मशीनें धूल फांक रही हैं। नप कार्यालय में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 10 दिन के दौरान 26 संदिग्ध डेंगू मरीजों की शिकायतें पहुंच चुकी हैं, लेकिन कुछ इलाकों में नप के अंतर्गत न आने की वजह से फॉगिंग नहीं हो सकी। ऐसे में दो टीमें एवं चार मशीनों के सहारे शहर के 31 वार्डों में फॉगिंग कैसे होगी।
विज्ञापन


न फॉगिंग हुई न एंटी लारवा दवा का छिड़काव : पार्षद
बुधवार को नप कार्यालय में मच्छरों की भरमार से संबंधित शिकायत देने पहुंचे वार्ड-14 पार्षद अमित गर्ग ने बताया कि पिछले लंबे समय से वार्ड में न फॉगिंग हुई और न ही एंटी लारवा दवाई का छिड़काव हुआ। इसी के चलते सेक्टर-7 में मच्छरों की भरमार है। कई सेक्टर वासी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद ने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर कराई जाती है फॉगिंग: भारती
नगर परिषद की ओर से एक बार पूरे शहर में फॉगिंग अभियान चलाया जा चुका है। अब शिकायत मिलने पर शहर में दोबारा फॉगिंग कराई जा रही है। नप की दो टीमें समय-समय पर चार मशीनों सहित फॉगिंग कर रही हैं।
- बीएन भारती, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed