{"_id":"5b3fbfb64f1c1ba1288b50e3","slug":"41530904502-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली प्लाटों में खड़े गंदे पानी और फैली गंदगी से हुडावासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली प्लाटों में खड़े गंदे पानी और फैली गंदगी से हुडावासी परेशान
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाली प्लाटों में खड़े गंदे पानी और फैली गंदगी से हुडावासी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । हुडा सेक्टर-एक में खाली पड़े प्लाटों में खड़े गंदे पानी और फैली गंदगी से लोग सी बदहाली का जीवन जीने के लिए मजबूर हो रहे है। त्रिलोक चंद सिंगला, संजीव कुमार, अनिल शर्मा, अमित सिंघल, अशोक खुराना, पवन कुमार, इंद्रलाल बजाज, रमेशचंद लांबा, रामलाल, दर्शन लाल ने कहा कि बरसातों में अकसर हुडा के जो खाली प्लाट पड़े है उसमें पानी भर जाता है, जिससे प्लाटों में पड़ी गंदगी सड़क पर आ जाती है । इस कारण गंदे पानी से बदबू आनी शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि हुडा की सुध लेने वाला न तो कोई अधिकारी है और न ही कर्मचारी है, जिस कारण हुडावासियों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्लाटों में खड़े गंदे पानी के कारण बीमारी होने का खतरा हमेशा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर उन्होंने कई बार हुडा प्रशासन को अवगत कराया है , लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने नपा प्रशासन व हुडा प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही खाली पड़े प्लाटों को भरवाया जाए या जिस भी व्यक्ति का प्लाट खाली पड़ा है उन्हें इसकी रखरखाव के लिए पत्र लिखकर आगाह किया जाए और अगर खाली प्लाटों के मालिक इस रखरखाव नहीं करते तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।