{"_id":"5ae770fa4f1c1b9e098b767b","slug":"41525117178-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में दूसरे दिन भी रहे आढती हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में दूसरे दिन भी रहे आढती हड़ताल पर
Updated Tue, 01 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनाज मंडी में दूसरे दिन भी रहे आढ़ती हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। सरकार द्वारा पैसे का भुगतान सीधे किसानों को करने के विरोध में शाहाबाद के सैकड़ों आढ़ती दूसरे दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन पवन बंसल ने कहा कि आज मंडी में कोई भी कार्य नहीं हुआ जिसमें गेहूं खरीद, कट्टों की सिलाई, सफाई व बिक्री शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल का सीधा भुगतान कर रही है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि एक ओर तो किसान हितैषी होने का दावा करती है कि किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकता है और दूसरी ओर किसानों पर पाबंदी लगाई जा रही है। यह फैसला पूरी तरह से किसान व आढ़ती विरोधी है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापिस ले नहीं तो आढ़ती हड़ताल पर तो रहेंगे। इस अवसर पर रामेश्वर दास सिंगला, रघुबीर चंद बंसल, रामकुमार खरींडवा, गुरमीत सिंह अटारी, नरेंद्र खानपुर, धनपतराय अग्रवाल, कर्ण कुमार, महेंद्र कुमार अग्रवाल, यशपाल सिंगला, सतपाल बत्तरा, अमित गुप्ता, रवि गाबा, संजय बतरा आदि मौजूद रहे।