फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पिहोवा नपा की प्रधानगी खरीदी गई 75 लाख में, ऑडियो वायरल

पिहोवा नपा की प्रधानगी खरीदी गई 75 लाख में, ऑडियो वायरल

Mon, 12 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा नपा की प्रधानगी खरीदी गई 75 लाख में, ऑडियो वायरल
दावा : पिहोवा नपा की प्रधानगी खरीदी गई 75 लाख में, ऑडियो वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा/कुुरुक्षेत्र। पिहोवा नगर पालिका के प्रधानगी पद को करीब 75 लाख रुपये में खरीदने का दावा करता हुआ एक ऑडियो वायरल हुआ है। खास बात ये है कि इसे वायरल करने वाले और भ्रष्टाचार के आरोपी दोनों ही भाजपाई हैं। इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने से सत्ता पक्ष मुश्किल में आ सकता है। इस वायरल ऑडियो में नगर पालिका पिहोवा के प्रधान पद की खरीद फरोख्त की बात चल रही है। ऑडियों में दो व्यक्ति भारती, अशोक, बलबीर, खिल्लन और महिंद्र के नाम बार-बारे बोल रहे हैं।
इस ऑडियो की मानें तो इसमें जिन नामों पर चर्चा हो रही है, वे भारती (एचएसएससी चेयरमैन भारत भूषण भारती) और उनका पुत्र सुशांत भारती, अशोक यानी मौजूदा नगरपालिका अशोक सिंगला, खिल्लन यानी पूर्व नगरपालिका उपप्रधान, महिंद्र यानी मौजूदा पार्षद महिंद्र सिंह, बलबीर यानी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बलबीर सैनी हैं। ऑडियो में बात करने वाले सभी लोग प्रधानगी पद के लिए तीन पार्षदों को 10-10 लाख रुपये और भारती को 45 लाख रुपये देने की बात स्वीकार कर रहे हैं। अमर उजाला के पास यह ऑडियो भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और पिहोवा विधानसभा से 2014 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके जयभगवान शर्मा डीडी के पुत्र रुबल शर्मा के व्हाट्सएप नंबर से आया है। रुबल शर्मा ने रात करीब 12 बजे भेजे इस मैसेज में लिखा है कि पेहवा विधानसभा में खुली भ्रष्टाचार की पोल, भारतभूषण भारती की पोल खोलते हुए नगर पालिका प्रधान अशोक सिंगला...। ऑडियो भेजने के बाद लिखा है कि ऑडियो में अशोक सिंगला और बलबीर सैनी की आवाज है।
विज्ञापन


मेरे खिलाफ हुई साजिश, लेकिन आडियो में आवाज मेरी : सिंगला
पालिका प्रधान अशोक सिंगला ने बताया कि यह एक राजनीतिक साजिश है। वायरल ऑडियो में जो आवाज है, वह आवाज उन्हीं की है। लेकिन, उन्होंने पालिका की प्रधानगी के लिए किसी को भी एक रुपया तक नहीं दिया है। सभी पार्षदों ने आपसी सहमति से उन्हें प्रधान बनाया था। ऑडियो में जो कुछ उन्होंने कहा है, वह सब उनसे दारु पिलाकर कहलवाया गया है। जिस व्यक्ति ने यह ऑडियो वायरल की है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो वायरल करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : बलबीर सैनी
पूर्व मंत्री बलबीर सैनी ने कहा कि वायरल ऑडियो में आवाज उन्हीं की है। लेकिन, उन्होंने इसे वायरल नहीं किया है। ऑडियो को जिन लोगों ने वायरल किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जब उनसे सवाल किया गया कि ऑडियो में एचएसएससी चेयरमैन भारत भूषण भारती पर पैसे लेने के जो आरोप लगे हैं। इसमें कितनी सच्चाई है तो उन्होंने बताया कि आडियो में जो दूसरी आवाज है पालिका प्रधान अशोक सिंगला की है। उन्होंने ही ये आरोप लगाए है। अब इनमें कितनी सच्चाई है, यह वो खुद जानें। हालांकि, पूर्व मंत्री खुद अपनी आवाज ऑडियो में होने की बात पर चुप्पी साध गए।
बलबीर सैन से सीधे सवाल
सवाल: क्या आप मानते है पालिका प्रधानगी पद के लिए रिश्वत दी गई और इसमें भ्रष्टाचार हुआ है।
जवाब: यह आरोप पालिका प्रधान अशोक सिंगला ने लगाए है। उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है। हालांकि, शहर में इस ऑडियो के वायरल होने सेे पहले ही पैसे देकर प्रधानगी पद लेने की चर्चा थी।
सवाल: क्या आप एचएसएससी चेयरमैन और पालिका प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
जवाब: ऑडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पालिका प्रधान और एचएसएसाी चेयरमैन के मामले में यदि भ्रष्टाचार हुआ है, तो यह गलत है। इससे पार्टी की छवि खराब हुई है।

भारतभूषण भारती की प्रतिक्रिया
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने अमर उजाला को बताया कि यह एक साजिश है। बताया कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बलबीर सैनी और पिहोवा नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक सिंगला पहले कारोबार में पार्टनर रह चुके है। इनका आपस का इश्यू है। आज सिंगला ने खुद सैनी पर गंभीर आरोप लगाया है कि उन्होंने शराब पिलाकर बातचीत की रिकॉर्डिंग की है। भारती ने कहा कि वह इसकी जांच कराने की अवश्य मांग करेंगे, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने कहा कि इस ऑडियो से उनका कोई लेना देना नहीं है। वह लंबे समय से संगठन की सेवा कर रहे हैं। यह उनकी ईमानदार छवि को धूमिल करने का प्रयास है। उन्हें पूरा यकीन है कि शीघ्र सच जनता के सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed