{"_id":"5a4bd0e74f1c1b41198b482f","slug":"41514918119-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ मैप एप से स्वच्छता अभियान को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ मैप एप से स्वच्छता अभियान को मिलेगा बढ़ावा
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ मैप एप से स्वच्छता अभियान को मिलेगा बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
स्वच्छ मैप एप एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके तहत प्रदेश मेें स्वच्छता अभियान को अपेक्षाकृत और बढ़ावा मिलेगा। इस एप से संबधित व्यक्ति कोई भी फोटो अपलोड करके शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता संबंधी जानकारी दे सकता है। यह जानकारी लोकल बॉडी निदेशक नितिन यादव ने वीसी के माध्यम से जिला प्रशासनिक अधिकारियों को दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जिला उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि स्वच्छ मैप एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति जिले के शहरी क्षेत्र सेे फोटो अपलोड करके जानकारी दे सकता है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को इसके लिए प्रेरित करें। थानेसर नगरपरिषद, शाहबाद, लाडवा और पिहोवा के नगरपालिका के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस व्यवस्था को सुचारु करें। उन्होंने यह भी बताया कि देश में 2016 में 468 शहरों में सर्वे हुआ था। इसमें वर्ष 2016 में थानेसर शहर का 463वां, 2017 में 253वां स्थान रहा। अब सभी अधिकारी मिलकर यह प्रयास करें ताकि कुरुक्षेत्र जिले की नगरपालिकाओं को 100 स्वच्छ शहरों की श्रेणी में लाया जा सके।