फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मूसलाधार बरसात से शाहाबाद हुआ पानी-पानी

मूसलाधार बरसात से शाहाबाद हुआ पानी-पानी

Sun, 30 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बरसात से शाहाबाद हुआ पानी-पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
रविवार सायं एक घंटा हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात तो दिला दी, लेकिन शहर जलमग्न हो गया, जबकि पिपली निकट जीटी रोड पर एक मोटर साइकिल चालक का तेज बारिश में संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर शहर की मुख्य सड़कों पर जलभराव का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। कई जगह जाम की स्थिति बन गई। वहीं कई निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया और यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए। वहीं दूसरी ओर कई दिनों के इंतजार के बाद हुई बारिश का मजा हर वर्ग ने लिया। मौसम विभाग ने 40 एमएम वर्षा होने की संभावना जता रहा है।
बारिश शुरू होते ही कुछ ही देर में सड़कें पानी से लबालब हो गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मगर दूसरी तरफ यही राहत कुछ लोगों के लिए आफत भी बन गई। साधु मंडी स्थित कई घरों में बारिश का पानी भर गया। इसके अलावा विष्णु कॉलोनी, भगवान नगर कॉलोनी, चक्रवर्ती मोहल्ला में कई घरों में जलभराव हो गया। वहीं रेलवे रोड, अंबेडकर चौक, पैनोरमा चौक, महाराणा प्रताप चौक व मुख्य बाजार में तीन से चार फुट तक पानी भर गया। इसकी वजह से कई वाहन रास्ते में ही बंद हो गए, जिसे लोगों द्वारा धक्का मारकर किनारे लगाया गया।
विज्ञापन

-------------------------------
किसानों के चेहरे खिले
खेतों में धान की पौध लगाने के बाद से किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पिछले 20 दिनों में बारिश न के बराबर हुई। अगर हुई भी तो हल्की बूंदाबांदी, जिसकी वजह से धान की फसल पर खतरा मंडरा रहा था। रविवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। हालांकि पिहोवा कस्बे में देर सायं तक बारिश नहीं हुई, लेकिन जिन क्षेत्रों में बारिश हुई है वहां इसकी वजह से खेतों में अच्छा खासा पानी एकत्र हो गया है, जो धान की फसल के लिए काफी अच्छा बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------
जीटी रोड पर करीब आधा घंटा लगा जाम
तेज बारिश के दौरान जीटी रोड सरस्वती पुल के निकट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जिसके बाद करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी देवेंद्र कुमार और अन्य पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ट्रैफिक को निकालने में काफी देर तक मशक्कत की। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई थी।

----------------------
मूसलाधार बारिश से शाहाबाद हुआ
शाहाबाद। मूसलाधार बारिश से कुरुक्षेत्र के अलावा शाहाबाद के कई इलाकों में जलभराव के हालात पैदा हो गए। हालांकि उमस और गर्मी से रविवार शाम मौसम खुशगवार हो गया। बच्चे और युवाओं बारिश का जमकर लुत्फ उठाया और बच्चों ने बरसात में खूब मस्ती की। बरसात इतनी ताबड़तोड़ थी कि नगर के कुछ बाजार व बरसाती नाले उफान पर आ गए। पिछले काफी दिनों से जो खेत भी बरसात को तरस रहे थे वह भी लबालब हो गए। बरसात के कारण सड़क पर भी जाम की स्थिति हो गई क्योंकि यहां के चौंक पर बड़ी मात्रा में पानी एकत्रित हो गया जिस कारण वाहन रेंगने को मजबूर हो गए। शहर के रेलवे रोड ने तालाब का रूप धारण कर लिया क्योंकि यह क्षेत्र शुरू से कुछ नीचा है जिस कारण यहां पानी खड़ा हो जाता है यहां तक की इस रोड पर दुकानों के अंदर तक पानी जा घुसता है। इसी तरह सिविल अस्प्ताल रोड, आर्य कन्या कॉलेज रोड, अशोक पैलेस रोड सहित अन्य स्थान भी जलमग्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed